Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक के इस गांव में बूढ़े भी कुरकुरे के हो गए 'शौकीन', काट रहे दुकानों के चक्कर, जानिए वजह

बच्चों को खाने की जो चीजें सबसे अधिक पसंद होती हैं उनमें कुरकरे भी शामिल है। लेकिन कर्नाटक के एक गांव में तो बड़े बूढ़े सब कुरकुरे की होड़ में हैं।

500 rupees notes in Kurkure Packet

500 rupees notes in Kurkure Packet: कई बार कुछ ऐसी वजह होती है, जिसके चलते किसी खास चीज की चाहत या पसंद उम्र की सीमा से परे हो जाती है। ठीक यही बात कर्नाटक (Karnataka) के एक गांव हुनूर के बुजुर्गों, युवओं, वयस्कों और बच्चों पर लागू होती है। कारण कि ये सभी अब गांव के आसपास की दुकानों पर कुरकुरे खरीदने के लिए होड़ में हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि यहां कुरकुरे की शार्टेज हो गई है। इसकी वजह भी बिल्कुल साफ है। हर कोई दुकानों पर अन्य समानों की खरीददारी तुलना में कुरकुरे को अधिक प्राथमिकता दे रहा है।

कुरकुर खरीदने की होड़
कुरकुरे उन प्रोडक्स में से जो बच्चों को बेहद पसंद आती हैं। लेकिन सोचो अगर इसे सभी पसंद करने लगें तो क्या होगा। और उस वक्त क्या होगा जब सभी लोग दिनभर कुरकुरे खरीदने की फिराक में हों। ऐसे में बच्चों की पसंद वाले प्रोडक्ट कुरकुरे की तो दुकानों पर कमी हो जाएगी। ऐसी स्थिति कर्नाटक के एक गांव की है।

पैकेट में निकला 500 का नोट
कर्नाटक के लिंगासुगुर तालुक के हुनूर गांव में ऐसा ही हुआ है। यहां जब से कुरकुरे के पैकेट में 500 का नोट निकला है, लोगों के कुरकुरे खरीदने की होड़ मच गई है। ऐसे में हर घरों में कुरकुरे के कई पैकेट खरीदे गए। मांग बढ़ने के कारण लोग कुरकुरे खरीदने के लिए दुकानों पर लाइन भी लग रहे हैं।

गांव में तेजी से फैली खबर
इलाके में दावा किया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने पांच रुपये का कुरकुरे का पैकेट खरीदा। जब उसने पैकेट खोला तो उसमें पांच सौ रुपये का नोट निकला (500 rupees notes found in kurkure packet)। फिर क्या था ये बात तेजी से गांव में फैल गई और ग्रामीणों में कुरकुरे खरीदने की होड़ मच गई। इसके लिए बच्चे तो पीछे उनके घरों के बड़े, बूढ़े और युवा लाइन में खड़े होकर कुरकुरे खरीदने की अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं किया जा सकती। हालांकि कथित रुप से ये सामने आया है कि एक से अधिक लोगों के साथ कुरकुरे खरीदने पर पैकेट में 500 का नोट मिलने की बात कही जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+