मंचूरियन लवर हैं तो जरूर देखें ये VIDEO, बाहर के खाने से कर लेंगे तौबा
हर इंडो चाइनीज लवर का पसंदीदा खाना होता है मंचूरियन। टेस्टी बॉल्स का स्वाद एकदम अनोखा होता है और लोग चाइनीज खाने यानी कि फ्राइड राइस या फिर नूडल्स वगैरह के साथ मंजूरियन का जायका लेना काफी पसंद भी करते हैं। चाहे फिर इसे सूखा लिया जाए या फिर ग्रेवी वाला।
वैसे इस चाइनीज डिश को घर पर तैयार करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इसे पत्तागोभी, गाजर, प्याज, मैदा, नमक और तेल जैसी सामान्य सामग्री का उपयोग करके आसानी से पकाया जा सकता है। हालांकि ये बात अलग है कि हमें बाहर का ही ज्यादा पसंद आता है। किसी ने सच ही तो कही है कि घर की मुर्गी दाल के बराबर होती है। स्ट्रीट स्टाइल मंचूरियन का वैसे तो कोई तोड़ नहीं है लेकिन क्या आपने इससे जुड़े सेहत वाले पहलू पर कभी गौर करके देखा है? अगर नहीं तो ये खबर आप ही के लिए है।
(वीडियो-नीचे)

बड़े बड़े ढाबों, चाइनीज कॉर्नर या फिर रेस्तरां में खाना भी बड़े लेवल पर ही तैयार होता है। कस्टमर्स की डेली नीड को पूरा करने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर चीज बड़े स्तर पर ही होती है। हाल ही में इंटरनेट पर खूब सारा यानी कि 500 किलो मंचूरियन बनाने का एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। मंचूरियन तैयार करने वाली फैक्ट्रियों के वैसे तो कई वीडियोज आते रहते हैं लेकिन ये जरा हटके है।
500 किलो मंचूरियन तैयार करना कोई मजाक नहीं है। इसके लिए काफी सारे लोग और अगर काम मशीनों से होता हो तो मशीनों की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को खुश करने की बजाय परेशान करके रख दिया है।
50 लाख से भी ज्यादा बार ये क्लिप देखा गया है। इस क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह बिना किसी साफ-सफाई के आपके पसंदीदा मंचूरियन तैयार किए जा रहे हैं। लगता है इन लोगों को कस्टमर्स की सेहत से कोई लेना देना नहीं है। पैसे कमाने की चाह में स्वास्थ्य के साथ कितना बड़ा समझौत किया जा रहा है, ये इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि जितना मैं ऐसे वीडियोज देखता हूं, उतना ही फास्ट फूड से दूर भागने लगता हूं। एक और ने कहा कि कोने में लोग स्वच्छता का रोना रो रहे हैं। एक ने कहा कि जब वो मिक्सचर को मिक्स कर रहे हैं तो शरीर का आधा हिस्सा तो उसी में जा रहा है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications