इंटरनेट पर छाई हॉट फॉर्म लेडी, देखकर उम्र का पता नहीं लगा पाएंगे आप
इंटरनेट पर हॉट फार्म लेडी की तस्वीरें खूब धूम मचा रही है। तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन होगा आपके लिए।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया आज के वक्त में अहम रोल निभा रहा है। सोशल मीडिया कभी किसी को हीरो बना देता है तो कभी किसी की थू-थू करवा देता है। सोशल मीडिया ने एक साधारण से चायवाले को मॉडल बना दिया तो नेपाली सब्जीवाली को फेमस कर दिया। अब एक बार सोशल मीडिया पर एक किसान महिला की तस्वीरें वायरल हो रही है। फॉर्म लेडी के नाम से वो मशहूर हो रही है। इंटरनेट पर उनकी हॉट तस्वीरें धूम मचा रही है। इस हॉट फॉर्म लेडी की तस्वीरें देखकर आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।

इंटरनेट पर धूम मचा रही है हॉट फॉर्म लेडी
यकीन मानिए कि आपने इतनी फिट और हॉट फॉर्म लेडी को पहले कभी नहीं देखी होगी। अमेरिका के नार्थ कैरोलिना की रहने वाली जेनिफर किंग सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। यू-ट्यूब पर उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं तो वहीं उसकी हॉट तस्वीरें लोगों को दीवाना बना रहे हैं। उनकी फिटनेस देखकर आप उनकी उम्र के बारे में सोच भी नहीं सकते है।

फिगर का रखती है खास ख्याल
अपने फिगर को मेन्टेन करने के लिए जेनिफर लगातार जिम भी नहीं जा पातीं हैं। ऐसे में अपने आपको फिट रखने के लिए वो भारी-भरकम हथौड़े से टायर को पीटती हैं तो कभी भारी-भरकम सामान खींचती हैं, ताकि उनका व्यायाम हो सके।

फिटनेस वीडियोज
जेनिफर के वर्कआउट के वीडियोज यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोगों उन्हें खूब शेयर कर रहे हैं। जेनिफर ने अपने फिटनेट को लेकर अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू कर दिया। उनके चैनल 'बैंशी मून' को डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है।

70 लाख की कमाई
अपने चैनल पर वीडियोज शेयर कर वो सालाना 70लाख रुपए तक कमा लेती हैं। सबसे खास बात यो बताना बेहद जरुरी है कि कोई भी ये नहीं कह सकता है कि जेनिफर 50 साल की है। जी हां जिन तस्वीरों को आप देख रहे हैं वो 50 साल की एक महिला की है।

खुश रहकर खुद को रखती है फिट
अपने फिगर और स्वास्थ्य को कंट्रोल करने के लिए जेनिफर अपने खाने का खास ख्याल रखती हैं। वो डायट को लेकर काफी सजग रहती हैं। वो रिफाइंड शुगर वाले फूड नहीं खाती। इसके अलावा उनका फिटनेस मंत्र है खुश रहना। वो कहती हैं कि वो खुश रहकर अपने आपको फिट रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications