पांच साल के बेटे ने बनाई मां के पीरियड की तस्वीर,रोक नहीं पाई हंसी
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले पेनी रोहेल्डर के पांच साल के बेटे ने मां की तस्वीर में लाल निशान बनाया।
नई दिल्ली। छोटे बच्चे अपनी कल्पना को, अपने मन के भावों को अक्सर तस्वीरों के जरिए प्रकट करते हैं। उनकी बनाई तस्वीर काफी कुछ कह देती है। ऑस्ट्रेलिया के एक 5 साल के बच्चे ने जो तस्वीर बनाई उसे देखकर मां दंग रह गई। बच्चे ने अपनी मां की तस्वीर बनाई, लेकिन उसके भीतर जो उनसे लाल निशान बनाई उसे देखकर मां की आंखे फटी की फटी रह गई।
मां के पीरियड की बनाई तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले पेनी रोहेल्डर के पांच साल के बेटे ने मां की तस्वीर में लाल निशान बनाया। जब उससे मां ने पूछा तो उसने बड़े आराम से कह दिया कि ये आपका पीरियड है। ये सुनकर पेनी हैरान रह गई।
5 साल के बच्चे को कैसे पता?
पेनी का कहना है कि जिसके बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते। जिसे सिर्फ महिलाओं से जुड़ा मुद्दा समझा जाता है। जिसके बारे में बात करने पर लोग वहां से खिसकने लगते है उसके बारे में 5 साल के बच्चे को कैसे पता चला।
मां ने शेयर की तस्वीर
पेनी ने अपने बेटे की बनाई इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ब्लॉग लिखा। अब पूरी दुनिया में इस बात की चर्चा हो रही है। मां अपने बेटे की इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रही है। लोग भी बच्चे की इस हरकत पर हंस रहे हैं और पीरियड को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
पीरियड महिलाओं से जुड़ा शब्द
आमतौर पर लोगों का मानना है कि पीरियड सिर्फ महिलाओं से जुड़ा शब्द है। इसका पुरुषों से कोई लेना-देना नहीं है, एक 5 साल के बच्चे को भी इस बात की जानकारी का होना वाकई बड़ी और काबिले तारीफ बात है।