5 star cat google map: इंटरनेट सेंसेशन बनीं 5 स्टार रेटिंग वाली ये बिल्ली, दूर-दूर से मिलने आते हैं पर्यटक
इंटरनेट पर एक बिल्ली की जमकर चर्चा हो रही है। पोलैंड की इस बिल्ली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। गूगल मैप पर जानें क्यों मिली है इसको 5 स्टार रेिटिंग?

बिल्लियां अपनी हरकतों से हर किसी का मन मोह लेती हैं। इंटरनेट क्यूट हरकते करते हुए बिल्लियों के वीडियो की भरमार है जिसमें वो उछलती, कूदती और हरकते करती नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों एक बिल्ली बड़ी चर्चा में है, जबकि उसका वीडियो नहीं बल्कि केवल फोटो ने उसे इंटनेट सेंशन बना दिया है। इस बिल्ली की डिमांड किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं है। काले और सफेद रंग की ये बिल्ली इतनी चर्चा में आ चुकी है कि इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आइए जानते हैं आखिर इसमें ऐसा खास क्या है और ये कहां पर है?

2020 में एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाए जाने के बाद हुई पॉपुलर
'गैसेक' नाम की ये पोलैंड में सबसे अधिक रेटिंग वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक बन गई है। Gacek को पहली बार 2020 की डॉक्यूमेंट्री में दिखाए जाने के बाद इसकी पॉपुलर्टी बढ़ी। तब से, स्ज़ेसकिन की सड़कों पर घूमने और कस्ज़ुबस्का स्ट्रीट पर एक छोटे से अस्थायी घर में रहने वाली ये बिल्ली खूब पॉपुलर हो गई।

जानें क्या खास है इस बिल्ली में
पर्यटक एक नए शहर में जाते समय आमतौर पर ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों, स्मारकों, नामी इमारतों और पार्कों को देखने की प्लानिंग करते हैं लेकिन आजकल जो पोलैंड में स्ज़ेसिन आता है तो आपका गाइड आपको गेसेक बिल्ली, एक काले और सफेद बिल्ली को देखने के लिए ले जा सकता है। 'गैसेक' नाम की ये बिल्ली अपने वजन और अच्छी हेल्थ और खूबसूरती के कारण पसंद की जा रही है।

गूगल मैप पर है 5-स्टार रेटिंग
आपको भले विश्वास ना हो लेकिन ये बिल्ली का अपना इंस्टाग्राम पेज और ये इस बिल्ली को Google मैप पर 5-स्टार रेटिंग मिली है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्ली ने अब पोलिश शहर में अपनी हाई रेटिंग के साथ अन्य आकर्षक चीजों को पछाड़ कर नंबर वन पर अपनी पोजीशन बना ली है।

पड़ोसी देशों से पर्यटक इसे देखने पहुंंच रहे
ये इतनी प्यारी बिल्ली है कि उसे फुटपाथ पर देखते हैं और उसकी तस्वीरें क्लिक करे बिना रह नहीं पाएंगे। कुछ लोग इसे भोजन भी देते हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गेसेक के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दूसरे देशों से भी वहां पहुंचे हैं ।
बिल्ली के वजन को लेकर चिंतित है कुछ उसके फैन
इस बिल्ली के लिए के एक यूजर ने लिखा बाइक से पूरे यूरोप की यात्रा की और सुनिश्चित किया कि उसके पास जाकर मैं कुछ समय बिताऊं। बहुत बढ़िया बिल्ली है ये। एक अन्य यूजर ने लिखा "यह बिल्ली स्ज़ेसिन की शान है। दुर्भाग्य से उसके साथ तस्वीर लेना संभव नहीं था, लेकिन फिर भी उसे देखना बहुत अच्छा लगा ।" एक पोलिश वेबसाइट के अनुसार, जहां गेस्ट गेसेक की तस्वीरें लेने का अच्छा समय बिताते हैं, वहीं कुछ लोगों ने उसके वजन पर चिंता व्यक्त की है। Szczecin Society for the Care of Animals ने कहा है कि अगर वो उसे देखने जाएं तो स्थानीय लोगों और पर्यटकोंं को उसे खाना नहीं खिलाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications