Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CCTV के साथ तोते ने खेला लुका छिपी का खेल, 30 सेकेंड के Video ने बनाया HERO, 90 लाख लोगों ने देखा

CCTV के साथ तोते ने खेला लुका छिपी का खेल, 30 सेकेंड के वीडियो ने बनाया HERO, 90 लाख लोगों ने देखा

नई दिल्ली। जानवर- पक्षी इंसानों की तरह लाचार नहीं होते, वो जो करते हैं दिल से करते हैं। उनका भोलापन आपका दिल खुश कर देगा। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर आपको मिल जाएंगे। लोग पशु-पक्षियों के ऐसे वीडियो जो उनके दिल को भाता है उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसे कई वीडियोज आपने जरूर देखतें होंगे, जडिसमें बेजुबान जानवर इंसानों की चीजों को चलाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा ही एक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

 30 Minutes Video of Parrot playing hide and seek with CCTV goes viral on social media, 9 million people enjoy


CCTV के साथ तोते की जुगलबंदी

ट्विटर अकाउंट @saintloyal पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक तोता हाईवे पर लगे सीसीटीवी के साथ खेलता है। वो सीसीटीवी पर बैठकर कुछ ऐसी हरकतें करता है, जिसे देखकर इंटरनेट उसका दीवाना गया है। जी हां एक तोता सोशल मीडिया का हीरो बन गया है, जिसके वीडियो को 48 घंटे के भीतर ही 9.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। जी हां 90 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है और इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। तोते का ये वीडियो देखकर उसका दिन बन जाएगा।

क्या है वीडियो में

दरअसल इस, वीडियो में एक तोता हाईवे पर लगे एक CCTV के ऊपर आकर बैठ जाता है। कैमरे को देखकर वो हैरान रह जाता है और उसके लेंस में झांककर देखता है। वो बार-बार अलग-अलग एंगल से कैमरे में झांकता है। कभी उल्टा लटककर वो कैमरे में झांकता है तो अचानक से अपना चेहरा हटा लेता है। वो बार-बार उस कैमरे को समझने की कोशिश करता है। ब्राजील का पराना शहर में तोते की ये हरकत कैमरे में कैद हुई है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल होता जा रहै। लोग तोते के भोलेपन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+