इस एक्ट्रेस की मां ने 47 साल की उम्र में बच्चे को दिया जन्म, बीते दिनों चर्चा में थी प्रेग्नेंसी
Arya Parvathy welcome baby sister: हाल ही में मलयालम अभिनेत्री की मां ने 47 साल की उम्र में एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि छोटी बहन के जन्म के बाद वे बहुत ज्यादा खुश हैं।

Malayalam actress Arya Parvathy: मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर्य पार्वती पिछले लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी मां की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अब अभिनेत्री के घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर में एक नन्ही परी यानी कि एक्ट्रेस की बहन का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि 23 सालों के बाद हमारे परिवार में खुशी आई है। ये खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस की अपनी मां के साथ तस्वीरे इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की खुशी
मलयालम अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मेरी छोटी बहन 23 सालों के बाद परिवार में आई है। एक बड़ी बहन के साथ-साथ एक मां की भूमिका निभाने के लिए भी मैं तैयार हूं। उन्हें अपना भरपूर प्यार दें। छोटी बहन जल्दी आओ।

बधाईयों का लगा तांता
एक्ट्रेस का पोस्ट पढ़ने के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि कैसे उनकी मां ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पिता के साथ शेयर की। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या रिएक्ट करूं। ये ऐसा नहीं है जो आप अपने माता-पिता को 23 साल की उम्र में कहते सुनें। ये हैरान कर देने वाला था।
ये काफी अजीब लगा...
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अम्मा 47 साल की थीं और मुझे पता है कि ये काफी अजीब लगने वाला है। लेकिन जब अप्पा ने मुझे बताया कि अम्मा पहले ही अपने 8वें महीने में हैं। असल में अम्मा को खुद इस बात का पता तब लगा जब वे अपने सातवें महीने में थीं।
'अप्पा ने इसे सीक्रेट ही रखा'
पार्वती ने कहा कि अप्पा ने मुझे ये खबर देते हुए कहा कि इसे सीक्रेट ही रखा था। क्योंकि उन्हें ये नहीं मालूम था कि मेरा क्या रिएक्शन होगा? कुछ दिनों बाद जब मैं घर पहुंची तो अम्मा की गोद में गिरकर रोने लगी। मैंने कहा कि मैं शर्मिंदा क्यों होऊंगी। ये तो ऐसा है, जो मैं काफी वक्त से चाह ही रही थी।
'बड़ी दीदी बनने की खुशी'
फिलहाल आर्य पार्वती अपनी छोटी बहन के पैदा होने के बाद काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अम्मा ने एक लड़की को जन्म दिया। मैं खुद के लिए दीदी सुनने का इंतजार नहीं कर सकती। लोगों को ये अजीब लगता होगा कि हमारी उम्र के बीच इतना ज्यादा अंतर है। लेकिन क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? ये मजेदार है। बताते चलें कि आर्य पार्वती अपने शो चेम्बट्टू से लोकप्रिय हुईं। एक्ट्रेस को आखिरी बार इलयावल गायत्री में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications