कुत्ते ने किया रक्तदान, बचाई जान

पुलिस विभाग में कुत्तों को प्रशिक्षण देने वाले ओमप्रकाश ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "यह सच है..बिशन ने अपना खून देकर ज्योति की जान बचाई है। यदि उसे समय पर खून नहीं मिलता तो शायद उसकी जान नहीं बचती।"
बिशन जहां अपराधियों का पीछा करने में माहिर है वहीं ज्योति विस्फोटकों का पता लगाने में प्रशिक्षित है। ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों अब बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था।
पिछले सप्ताह ज्योति की हालत उस समय खराब हो गई थी जब उसने खाना बंद कर दिया था। उसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कहा कि उसे खून चढ़ाकर ही उसकी जान बचाई जा सकती है। उसके बाद बिशन के शरीर से एक यूनिट खून ज्योति को चढ़ाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications