न्यूजीलैंडः मानव इतिहास 700 साल पुराना

शोधकर्ताओं ने चूहों की हड्डियों की रेडियोकार्बन डेटिंग (ऐसी पद्धति जिसमें पता लगाया जाता है कि कोई वस्तु कितने वर्ष पुरानी है) पद्धति द्वारा अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि 1996 में चूहों की हड्डियों की रेडियोकार्बन डेटिंग पर किए गए अध्ययन में गलती से मनुष्यों के आगमन को 200 ईसा पूर्व बताया गया था लेकिन दोबारा अध्ययन में पुष्टि हुई कि उसका समय 1280 से 1300 ई. के बीच का था।
शोधकर्ता विल्मशर्ट ने कहा, "चूंकि प्रशांत सागरीय क्षेत्र के आसपास रहने वाले चूहे ज्यादा देर तक तैर नहीं सकते इसलिए माना जाता है कि ये चूहे मनुष्यों के साथ आए होंगे।"
आगे पढ़ें... सेक्स के भूखे हैं मलेशियन लुटेरे
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications