चंद्रमा पर बनेगी सबसे बड़ी दुरबीन

Moon
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा की सतह पर दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन बनाने जा रहा है। यह दूरबीन चांद पर मौजूद धूल और कार्बन की मदद से बनाई जाएगी।

नासा के वैज्ञानिक पीटर चेन ने कहा, "हम चांद पर बहुत आसानी से दूरबीन बना सकते है। इससे धरती से एक बड़ा दर्पण ले जाने का खर्च भी बचेगा। चूंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सामग्री वहां पहले से मौजूद है। अत: हमने वहां ज्यादा कुछ नहीं ले जाना होगा। इससे काफी धन की बचत होगी।"

चेन सालों से दूरबीन के दर्पण बनाने में इस्तेमाल होने वाले कार्बन-फाइब्रे पदार्थो के क्षेत्र में काम करते रहे हैं। बाद में उन्होंने इसकी जगह कार्बन नैनो ट्यूब का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

उन्होंने जब थोड़ी मात्रा में कार्बन नैनो ट्यूब को एक चिपकाने वाले पदार्थ एक्सपो और चट्टान के ऐसे चूर्ण के साथ मिलाया जैसा चांद पर पाया जाता है तो उन्होंने पाया कि इससे एक अत्यंत शक्तिशाली पदार्थ तैयार हो गया जो दर्पण बनाने में शीशे की जगह इस्तेमाल हो सकता है।

नासा के ही एक अन्य वैज्ञानिक डगलस रॉबिन ने कहा कि हमने जब उस पदार्थ को एल्युमिनियम और वायला से रंगा तो एक शक्तिशाली दर्पण तैयार हो जाएगा।

आगे पढ़ें... अपनी आकाशगंगा के करीब दिखा रेड स्टार

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+