ऊर्जा संकट का हल बैक्टीरिया के पास

प्यूटरे रिको विश्विद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में दावा किया है कि उन्होंने सुक्ष्म जीवों में मौजूद उस इंजाइम का पता लगा लिया है जो सेलुलोज पैदा करता है। शोधकर्ताओं ने कहा, "पानी में पड़ा रहने वाला लकड़ी काफी दिनों बाद नष्ट हो जाता है। इसके पीछे का विज्ञान यह है कि पानी में मौजूद जलीय जीव अपने पेट के बैक्टीरिया की मदद से इसे नष्ट कर देता है। ये बैक्टीरिया एक विशेष इंजाइम का स्राव करते हैं जो सेलुलोज में बदल जाता है।"
भारी मात्रा में पाए जाने वाले इन सूक्ष्मजीवों की सहायता से सेलुलोज पैदा किया जा सकता और इस सेलुलोज की मदद से पर्यावरण के अनुकूल जैव ईंधन बनाया जा सकता है। इसके निष्कर्षो को 'अमेरिकन सोसाइटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी' की 108वीं बैठक में प्रस्तुत किया गया है।
आगे पढ़ें.. पक्षियों के पंख से बायोप्लास्टिक बनाने की तैयारी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications