रहस्यमय मशीन से जुड़े लंदन-न्यूयार्क

गुरुवार को दोनों शहरों के लोग एक दूसरे को विशालकाय पर्दो पर देखने के लिए एकत्र हुए। इस मशीन के जरिए लोग एक दूसरे को संदेश भी भेज सकेंगे। मशीन को लंदन के कलाकार पॉल सेंट जॉर्ज ने बनाया है।
सेंट जॉर्ज का तर्क है कि मशीन दोनों देशों के बीच मौजूद एक सुरंग के इस्तेमाल से चलती है जिसे उनके परदादा ने शुरू किया था। उनका दावा है कि उन्हें अपनी दादी के सामान में से नोटबुक, रेखाचित्र और अन्य सामान मिला था जिससे उन्हें मशीन की जानकारी मिली।
मशीन निर्माण से जुड़े अन्य लोगों का कहना है कि इसमें संचार के लिए 'फाइबर ऑप्टिक' का इस्तेमाल किया गया है। टेलीक्ट्रोस्कोप की एक वेबसाइट ने बताया कि अब तक किसी को अटलांटिक महासागर में मौजूद सुरंग की जानकारी नहीं थी। वेबसाइट में सुरंग से संबंधित भी काफी जानकारी है।
टेलीक्ट्रोस्कोप को अमेरिका और इंग्लैंड में 15 जून को प्रदर्शित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications