Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विलुप्त हो रही हैं शार्क प्रजातियां

Shark
शार्क मछलियों की 21 में से 16 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका बड़े पैमाने पर शिकार किया जा रहा है। तेरह अलग-अलग संस्थाओं के 15 वैज्ञानिकों के इस दल द्वारा किए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है।

गौरतलब है कि कुछ एशियाई देशों में शार्क के व्यंजनों को बहुत चाव से खाया जाता है। सिंगापुर जैसे देशों में 'शार्क फिन सूप' का खासा प्रचलन है। अध्ययन के सह लेखक निकोलस डल्वी ने कहा, "वर्तमान में जैव विविधता पहले की अपेक्षा 10 से 100 गुना तेजी से नष्ट हो रही है। समुद्रों में मनुष्य के बढ़ते हस्तक्षेप के कारण शार्को का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।"

गौरतलब है कि शार्क और रे (शार्क की एक प्रजाति) को प्रजनन के योग्य होने में काफी लंबा समय लगता है, इसीलिए उनके लगातार शिकार के कारण उनकी संख्या में इतनी तेजी से कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जनता का समर्थन मिले और राजनीतिज्ञ इच्छाशक्ति दिखाएं तो इस परिस्थिति को बदला जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+