मिजोरम में चूहों ने फैलाया अकाल
गौरतलब है कि 48-50 साल के बाद बांस में फूल आए हैं। इन फूलों में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन पाया जाता है जिसे खाकर चूहों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है। आर. लालथांगलियाना ने एक विशेष भेंटवार्ता में आईएएनएस को बताया, "चूहों की संख्या में बढ़ोतरी होने से राज्य की फसलें बरबाद हो गई है। किसानों में भुखमरी न फैले इसलिए राज्य सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त धान बंटवाया है।"
उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में चूहों की फौज ने लगभग 80 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सातों पूर्वोतर राज्यों के लिए 38 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसमें मिजोरम को सबसे अधिक 19.83 करोड़ की राशि मिली।
गौरतलब है कि इससे पहले 1959 में आए अकाल में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी।
आगे
पढ़ें...
भारत
के
लिए
चुनौती
बन
रहा
है
थार
मरुस्थल
इंडो-एशियन
न्यूज
सर्विस।