मंगल पर जीवन को लेकर नई बहस

स्पिरिट द्वारा भेजे गए इन चित्रों में गुसेव खड्ड में बालू का जमाव दिखाई दे रहा है। माना जाता है कि इस खड्ड में किसी समय पानी जमा रहा होगा। कार्नेल विश्वविद्यालय के स्टीवेन स्काइरेस के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में इन चित्रों का गहन विश्लेषण किया गया।
अध्ययन के सहलेखक जैक फार्मर ने कहा, "वह जमाव पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के समय की परिस्थितियों से मेल खाता है और उन जमावों में अकसर जीवाणुओं के जीवाश्म मिल जाते हैं।" फार्मर ने कहा कि हम दावे के साथ कुछ भी नहीं कह सकते क्योंकि रोवर यान सूक्ष्म जीवों के चित्र लेने में सक्षम नहीं है था। उन्होंने कहा कि हम केवल यही कह सकते हैं कि किसी समय वहां जीवन के अनुकूल परिस्थितियां रहीं होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications