गूगल अर्थ दिखाएगा भयावह भविष्य

यह संभव हुआ है 'क्लाइमेट चेंज इन आवर वर्ल्ड' नामक एक नए कार्यक्रम की मदद से। गूगल, ब्रिटिश सरकार, ब्रिटिश मौसम विभाग 'हाडले सेंटर' और ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण की इस संयुक्त परियोजना में दो नए एनिमेशंस का प्रयोग किया गया है। इस नए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत आज गूगल युगचेतना बैठक (गूगल जेटीजेस्ट कांफ्रेंस) के दौरान की गई, जिसका औपचारिक उद्घाटन ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने किया।
इनमें से एक एनिमेशन में हाडले सेंटर के माध्यम से दिखाया गया है कि कैसे आने वाले सौ सालों में ग्रीन हाउस गैसों के कारण धरती के तापमान में खासी बढ़ोतरी होगी। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे दुनिया के कुछ गरीब देश और यहां तक की ब्रिटेन भी अभी से ही जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इस कार्यक्रम में ऐसी सूचनाएं भी उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से यह जाना जा सकता है कि एक व्यक्ति, समुदाय, व्यापारी वर्ग और सरकारें इस संबंध में क्या कदम उठा सकते हैं। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण द्वारा बनाए गए एक दूसरे एनिमेशन में दिखाया गया है कैसे 1950 से लगातार अंटार्कटिक की बर्फ पिघलती जा रही है।
इस अवसर पर ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री हिलेरी बेन ने कहा, "जलवायु परिवर्तन दुनिया के नक्शे को दोबारा खींच रहा है। जब तक हम कोई कदम उठाएंगे चारों ओर इसका असर दिखने लगेगा। यह कार्यक्रम लोगों को आने वाली हकीकत से परिचित करा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications