Video: 2 साल के बच्चे को सबक सिखाने के लिए नैनी ने लोहे की रॉड से जलाया
2 साल के बच्चे को उसकी नैनी ने लोहे की रॉड से इसलिए जला दिया, क्योंकि वो उसकी बात नहीं मान रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नैनी ने मानी अपनी गलती।
नई दिल्ली। 2 साल के अलेक्जेंडर का ध्यान रखने के लिए उसके माता-पिता ने घर में नैनी को रखा है। 21 साल की मैक्यूमेलो घर में उसका ध्यन रखती है। न्यूयार्क में रह रहे इस भारतीय परिवार में अलेक्जेंडर की मां एंजीला परसौड और पिता रहते हैं। दोनों जब ऑफिस जाते हैं तो अलेक्डेंडर का ध्यान उसकी नैनी रखती है, लेकिन जब एक दिन उसकी मां एंजीला ने अपने बेटे का हाथ-पैर देखा तो चौंक गई। 2 साल के मासूम बच्चे का हाथ उसकी नैनी ने लोहे की रॉड से जला दिया था।
एंजीला ने फौरन घर का सीसीटीवी चेक किया तो हौरान रह गई। दरअसल सीसीटीवी में सारी सच्चाई कैद हो गई थी वीडियो में देखा जा सकता था कि नैनी लोहे की रॉड को गर्म कर बच्चे के हाथ को जला रही थी। मां एंजीला ये सब देखकर हैरान रह गई। उसने फौरन पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने ननी को गिरफ्तार कर दिया।
जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने अपना अपराध कबूलते हुए कहा कि बच्चा उसकी बात नहीं मान रहा था, इसलिए उसे अनुशासन सिखाने के लिए मैंने हेयर कर्ल करने वाली रॉर्ड को गर्म कर डराने की कोशिश की, ताकि वो उसकी बात मान ले। बच्चे की मां ने मीडिया को बताया कि बच्चे को मामूली चोटे आई है, लेकिन मामला गंभीर था इसलिए पुलिस को जानकारी देनी जरुरी थी। देखिए वीडियो...