2 किमी चौड़ा, 47 हजार kmph की रफ्तार, पृथ्वी की तरफ आ रहे एस्टेरॉइड से टेंशन में NASA
नई दिल्ली, 24 मई: मई के महीने में एक के बाद एक बड़ी खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही है। हाल ही में दुनिया ने साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण देखा था। अब खबर आ रही है कि, इस महीने के अंत में एक बेहद ही विशाल उल्का पिंड पृथ्वी के बेहद ही नजदीक से गुजरने वाला है। जिसे वैज्ञानिकों ने खतरनाक आकाशीय घटना की कैटेगरी में रखा है। ये ऐस्टरॉइड करीब 2 किमी लंबा बताया जा रहा है।

27 मई को पृथ्वी को 'छूते' हुए गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉइड
सूरज के चक्कर काट रहा 1.8 किलोमीटर चौड़ा ऐस्टरॉइड 27 मई, शुक्रवार को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। इसकी रफ्तार 47,196 किमी प्रति घंटे होगी। हालांकि, यह ऐस्टरॉइड धरती को बिना नुकसान पहुंचाए गुजर जाएगा, लेकिन फिर भी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बाहरी वस्तु को संभावित रूप से खतरनाक श्रेणी में रखा है। पालोमर ऑब्जर्वेटरी में 1989 में खोजे गए इस ऐस्टरॉइड को 1989 जेए नाम दिया गया है और जब यह धरती की कक्षा के पास होगा तो इसे दूरबीन से भी देखा जा सकेगा।

27 मई के बाद फिर वापस लौटेगा ये उल्का पिंड
पिछली बार यह ऐस्टरॉइड 1996 में जब पृथ्वी के नजदीक आया था, तब वह सिर्फ 40 लाख किलोमीटर से थोड़े दूर से निकला था। खगोल विज्ञान की दुनिया में यह दूरी बेहद ही कम मानी जाती है। अगली बार यह 2029 के सितंबर में इसी तरह पृथ्वी के पास से तेजी से गुजरेगा। यह सिलसिला 2055 और 2062 में भी चलेगा। ये ऐस्टरॉइड चेल्याबिंस्क क्षुद्रग्रह के समान है जिसने 2013 में पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया और छह रूसी शहरों को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, ऐस्टरॉइड1989 जेए सुरक्षित रूप से गुजर जाएगा।

इसकी दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच 1.3 गुना से कम है
27 मई को पृथ्वी के बेहद ही नजदीक से गुरजने वाला ये ऐस्टरॉइड धरती के पास से गुजरने वाला सबसे नजदीक अंतरिक्ष पत्थर होगा। एस्टेरॉयड लगभग 4.6 अरब साल पहले सौर मंडल बनने के दौरान बचे हुए चट्टानी टुकड़े हैं। नासा के ज्वाइंट प्रपल्शन लैबोरेटरी के मुताबिक एक क्षुद्रग्रह को तब नजदीक वस्तु के तौर पर माना जाता है। जब इसकी दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच 1.3 गुना से कम है।

पिछले महीने अमेरिका में आकाश के ऊपर एक उल्टा फटा था
इससे पहले 4 मार्च को एक एस्टेरॉयड धरती से 49,11,298 किमी दूर से गुजरा था। सूरज की ओर बढ़ रहा क्षुद्रग्रह 400 दिनों से कम समय में अपनी कक्षा पूरी करने वाला है। पिछले महीने अमेरिका के मिसिसिपी में आकाश के ऊपर एक उल्टा फटा था। लोगों ने आग का गोला देखने का दावा किया था। वैज्ञानिकों ने उसे उल्का पिंड बताया है।












Click it and Unblock the Notifications