VIDEO: 67 स्टूडेंट्स की जान बचाकर 'हीरो' बन गया 13 साल का ये बच्चा, ड्राइवर बेहोश हुआ तो ऐसे संभाली बस
Boy saves students life: वायरल सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि 13 साल का एक बच्चा ड्राइवर के बेहोश हो जाने के बाद पूरी बस संभाल लेता है। घटना का वीडियो देखने के बाद लोग बच्चे को हीरो बता रहे हैं।

13 year old boy controlled bus: 13 साल का एक लड़का उस वक्त हीरो बन गया, जब उसने अपनी और अपने साथ पढ़ने वाले कई बच्चों की जान बचाई। सोशल मीडिया पर अब इस लड़के की खूब तारीफ हो रही है।
(वीडियो-नीचे)
मामला अमेरिका का है, जहां कार्टर मिडिल स्कूल के छात्र डिलन रीव्स वॉरेन बस से 67 अन्य छात्रों से था स्कूल से घर जा रहा था। लेकिन अचानक बस ड्राइवर बेहोश हो गया।
इस पूरी घटना का सीसीवीटी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर कह रहा है कि उसे ठीक महसूस नहीं हो रहा है। लेकिन इतने में वो कांपने लगता है और देखते ही देखते बेहोश हो जाता है। इतने में बस में बैठा एक बच्चा आता है और अनियंत्रित बस को संभालने के लिए ब्रेक पर जोर से पैर रखता है।
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा ब्रेक पेडल पर जोर से पैर रखता है और वाहन को रोक देता है। बस मिशिगन में एक डेट्रायट इलाके की सड़क पर रुक जाती है। जब 13 साल का ये बच्चा बस पर ब्रेक लगाता है तो चिल्लाते हुए अन्य छात्रों से कहता है कि जल्दी से 911 पर कॉल लगाओ।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। घटना की वीडियो देखने के बाद लोग बच्चे को शाबाशी दे रहे हैं। जिस तरह से उसने अपने साथ-साथ 67 और बच्चों की जान बचाई, वो वाकई में काबिलेतारीफ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। लेकिन बस चाल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाना पड़ा। घटना के तुरंत बाद वारेन कंसोलिडेटेड स्कूल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डिलन ने साहस भरा असाधारण काम किया है। वो खड़ा हुआ, उसने पूरे हालात देखे और देखा कि चालक बेहोश हो गया था। ये एक असाधारण कार्य था। वो अपनी सीट से कूद गया उसने अपना बैग नीचे फेंका और बस पर ब्रेक लगाया।
हालांकि, इस बच्चे ने अभी तक मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की है। लेकिन उसके माता-पिता ने कहा कि उन्हें उस पर गर्व है। डिलन के पिता स्टीव रीव्स ने कहा कि उन्हें बेहद गर्व है। हम सभी के लिए ये बेहद अभिभूत करने वाला है। वो बहुत ज्यादा चौकस रहता है।
बच्चे की मां इरेटा रीव्स ने कहा कि इस साल असल में उसने बहुत अच्छा काम किया। उसने एक लंबा सफर तय किया है। ऐसा कुछ देखकर कर दिल भर आता है और धड़कनें भी तेज हो जाती हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications