लड़की ने चिकन मैक नगेट देने से किया इंकार, तो लड़के ने तान दी बंदूक
चिकन मैक नगेट को लेकर एक 12 साल के लड़के ने लड़की पर बंदूक तान दी।
न्यूयार्क। एक 12 साल के लड़के ने अपने क्लासमेट पर केवल इसलिए बंदूक तान दी क्योंकि लड़की ने उसे चिकन नगेट मैक देने से इंकार कर दिया। न्यूयार्क में हुई इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़का हार्लेम में मैकडॉनल्ड में बैठी अपनी क्लासमेट के पास पहुंचा। लड़की वहां बैठकर चिकन मैक नगेट खा रही थी। लड़के ने उससे एक चिकन मैक नगेट मांगा। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो लड़का उसका पीछा करने लगा।
लड़की जब सबवे स्टेशन पहुंची तो लड़के ने उसे रोका और उसके माथे पर बंदूक तान दी। उसे बंदूक दिखाकर लड़के ने उससे अपना टिकन नगेट मांगा और कहा कि उसे फौरन दे वरना उसे गोली मार देगा। लड़की ने बहादुरी दिखाई और बिना उससे डरे ही उसे धक्का मारकर उसकी बंदूक गिरा दी। लड़की ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और सबवे में सवार हो कर वहां से चली गई।
अगले दिन लड़की ने इस बात की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, जिसके बाद स्कूल ने आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और उसके खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज करवाया। पुलिस को अब तक वो बंदूक नहीं मिली है और यह स्पष्ट नहीं है कि बंदूक असली थी या नहीं।