ट्रिप पर गए थे महिला टीचर और स्टूडेंट्स, 10वीं के बच्चे ने बीच रास्ते में मैडम को गोद में उठाया और फिर.....
10th class student kiss teacher: टीचर और बच्चों का जो रिश्ता होता है, वो बेहद अलग होता है। गुरु और शिष्य के रिश्ते जितना पवित्र शायद ही कुछ हो। मगर कई लोग होते हैं, जो इन बातों की फिक्र किए बिना मौज मस्ती में शर्मनाक हरकत कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक महिला टीचर और बच्चे ने भी किया।
मामला है कर्नाटक का, जहां सरकारी स्कूल के शिक्षक और बच्चे स्कूल ट्रिप पर गए थे। लेकिन इस ट्रिप से कुछ ऐसा सामने आया, जिसने सबका सिर शर्म से झुका दिया। ये शर्मनाक चीज थी एक ऐसा फोटोशूट, जिसमें एक दसवीं क्लास का बच्चा अपनी टीचर का चुम्मा ले रहा था।

वायरल फोटोशूट में साफ दिख रहा है कि बच्चे ने अपनी मैडम को गोद में उठाया हुआ है। इसके बाद बच्चा देखते ही देखते मैडम का चुम्मा ले लेता है। फोटोशूट काफी हैरान कर देने वाला है और इसपर लोग काफी गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
जिस ट्विटर यूजर ने ये फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा हुआ है कि कर्नाटक के मुरुगमल्ला चिक्कबल्लापुर जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ एक सरकारी स्कूल शिक्षक के रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद छात्र के माता-पिता ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज कराई। अभिभावकों ने शिक्षक के आचरण की गहन जांच की मांग की है।
उन्होंने ये भी कहा कि 10वीं कक्षा के लड़के के माता-पिता नाराज हो गए और उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज कर शिक्षक के व्यवहार की गहन जांच की मांग की। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा भी था।
एक यूजर ने कमेंट किया कि छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वो निर्दोष नहीं है। दूसरे ने कहा कि शिक्षक व्यावहारिक रूप से अपने छात्र को प्यार करने की मुद्रा में प्रशिक्षित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications