100 साल की उम्र में हर दिन 3 घंटे जिम करता है ये शख्स, बताया लंबे जीवन का रहस्य

अमेरिका के रहने वाले लेस सविनो इस अगस्त में 100 साल के हो गए। इतना लंबा जीवन जी चुके लेस लगभग 40 वर्षों से रोज एक ही वर्कआउट का पालन करते आ रहे हैं।

100 year old person Les Savino tells his secret to long life

पहले लोग 100 साल तक जिया करते थे। वहीं अब उम्र सिमटकर औसत 70-80 साल तक की रह गई है। इसका मुख्य कारण हाल के वर्षों में लोगों की जीवनशैली में आया बदलाव और शारीरिक निष्क्रियता है। इस दौर में भी कई लोग 100 साल की उम्र जी रहे हैं। उनके अच्छी सेहत का राज उनका खानपान और जीवनशैली है। ऐसे में कोई ऐसा शख्स जो 100 साल की उम्र में पहुंचा है और लंबे जीवन के रहस्य बताता है तो उसे नोट कर लेना चाहिए।

40 साल से एक ही रूटीन फॉलो कर रहे हैं लेस

40 साल से एक ही रूटीन फॉलो कर रहे हैं लेस

अमेरिका के रहने वाले लेस सविनो इस अगस्त में 100 साल के हो गए। इतना लंबा जीवन जी चुके लेस लगभग 40 वर्षों से रोज एक ही वर्कआउट का पालन करते आ रहे हैं। वह अपनी लंबी उम्र और फिटनेस का श्रेय हफ्ते में पांच दिन करने वाले जिम वर्कआउट को देते हैं। सविनो सुबह जल्दी उठते हैं। इसके बाद वह तीन घंटे(सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक) अपना जिम एक्सरसाइज रूटीन पूरा करते हैं। वह 1983 से ऐसा कर रहे हैं।

खाने में इन चीजों का रखते हैं ख्याल

खाने में इन चीजों का रखते हैं ख्याल

वह अपने खाने को लेकर बेहद ही सजग है। उनकी डेली डाइट बहुत ही अनुशासित होती है। लेस को दवाओं और गोलियों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते हैं। वह बहुत सारी सब्जियां और समुद्री भोजन खाना पसंद करते हैं। उनके खाने में तली भुनी मसालेदार चीजें शामिल नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे अब जाने का मन नहीं करता है क्योंकि मैं 100 साल का हो गया हूं, लेकिन मैं अभी भी जाता हूं। मुझे पता है कि अगर मैं जीवन का आनंद लेना चाहता हूं तो यह जरूरी है।

जिम में ये वर्कआउट फॉलो करते हैं लेस

जिम में ये वर्कआउट फॉलो करते हैं लेस

उन्होंने कहा कि, 100 साल की उम्र के ज्यादातर लोग अब जीवन का आनंद नहीं लेते। मेरे दिन उतने ही सामान्य हैं जब मैं 30 था। व्यायाम दवा से बहुत बेहतर है। बहुत से लोग सिर्फ गोलियों पर जीते हैं, लेकिन मैं नहीं। हां मैं हाई ब्लडप्रेशर के लिए गोलियां लेता हूं, लेकिन ये मेरी हद है। वह सोमवार से शुक्रवार तक जिम में वर्कआउट करते हैं। पांच दिनों में से वह तीन दिन वेटलिफ्टिंग करते हैं। अन्य दिनों में वह कार्डियो पर ध्यान देते हैं।

खाने में इन चीजों से है परहेज

खाने में इन चीजों से है परहेज

लेस सविनो ने बताया कि, मैं कोई विशेष खाना नहीं खाता हूं। मैं हर किसी की तरह मेन्यू से सब कुछ ऑर्डर करता हूं। लेकिन किसी कारण से मुझे स्टेक और मीट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। सविनो ने अपनी हाई-स्कूल की दोस्त बारबरा से शादी की थे। वे 70 साल तक साथ रहे। दोनों पहली पीढ़ी के अमेरिकी थे - वह एक इतालवी परिवार से हैं, बारबरा एक आयरिश परिवार से थीं। 11 साल पहले 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। सविनो परदादा बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+