हिम्मत को सलाम! सिर से उठा बाप का साया तो 10 साल के बच्चे ने ऐसे संभाली जिम्मेदारी, सामने आया Video
10 years old Jaspreet selling egg rolls: सोशल मीडिया पर कई फूड व्वॉगर्स के वीडियोज वायरल होते हैं, जो अलग-अलग फूड वेंडर्स के पास जाकर खाने-पीने से जुड़ा उनका एक्सपीरियंस और तरीका जानकर फैंस को दिखाते हैं। बीते दिनों आपने डॉली चायवाला और वड़ापाव गर्ल के बारे में तो सुना ही होगा। अब एक बच्चा इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसकी कहानी जानने के बाद आप खुद को भावुक होने से रोक नहीं सकेंगे।
बच्चा दिल्ली के तिलक नगर में एग रोल्स का स्टॉल लगा रहा है। सिर्फ 10 साल का बच्चा पढ़ने-लिखने और मौज मस्ती करने की उम्र में इतनी मेहनत क्यों कर रहा है? जब बच्चे ने इसकी वजह बताई तो हर सुनने वाले के आंसू छलक उठे।

@mrsinghfoodhunter नाम के फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चे के इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वे सबसे पहले पूछते हैं कि बेटा क्या खिला रहे हो आप? बच्चा बोलता है कि एग रोल। इसके बाद वे कहते हैं कि आपकी उम्र क्या है, बच्चा 10 साल बताता है। सरबजीत सिंह कहते हैं कि सिर्फ 10 साल की उम्र में आप इतना सब बना लेते हो?
आपने कहां से सीखा है ये सब? बच्चा बोलता है कि पापा से। व्लॉगर पूछता है कि आपके पापा कहां हैं वे नहीं आए? बच्चा बोल पड़ता है कि पापा की ब्रेन टीबी से 14 तारीख को डेथ हो गई है। इसके बाद बच्चा बताता है कि घर पर उसकी बहन और वहीं हैं। बहन की उम्र 14 साल है।
इसके बाद जब बच्चे से पूछा जाता है कि आपकी मम्मा कहां गईं तो वो बोलता है कि वे पंजाब चली गईं। उन्होंने कहा कि वे उनके साथ रहना नहीं चाहतीं तो वे लौट गईं। इसके बाद बच्चे से पढ़ाई-लिखाई को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वो कहता है कि पढ़ भी रहा है। साथ-साथ में वो पढ़ाई भी कर रहा है।
यहां देखें जसप्रीत का वीडियो...
इसके बाद सरबजीत सिंह 10 साल के जसप्रीत को सुनकर भावुक हो जाते हैं और बोलते हैं कि कई बार इंसान के लिए शब्द खत्म हो जाते हैं। उसे समझ में नहीं आता कि वो क्या बोले। वे कहते हैं कि इस बच्चे की भी हिम्मत है। वे बच्चे के पास जाते हैं और कहते हैं कि आपको इतना प्यार मिलेगा जितना आपने सोचा भी नहीं होगा जसप्रीत। चिंता नहीं करनी।












Click it and Unblock the Notifications