Bizarre: महिला का दावा हवा का तेज झोंका आया और वो हो गई प्रेग्नेंट, 1 घंटे बाद दिया बच्चे को जन्म

Indonesia Bizarre News: इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के सियानपुर शहर में एक महिला ने अजीबो गरीब दावा करते हुए हवा के झोंके से गर्भवती होने की बात कही है। खबरों के मुताबिक उसने पिछले हफ्ते दक्षिणी इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में स्थित सियानजुर शहर में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। खबर अब आग की तरह फैल रही है। वहीं पुलिस भी एक महिला के इस अजीब दावे की जांच में जुट गई है।

newbornbab

दरअसल, सियानजुर शहर में एक 25 साल की महिला ने दावा किया है कि हवा के झोंके से वह गर्भवती हो गई और एक घंटे बाद बच्ची को जन्म दिया। महिला ने बताया कि जब वो अपने घर पर थी तभी एक हवा का झोंका आया और उसके पेट में दर्द होने लगा। फिर उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

महिला ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपने घर के रहने वाले कमरे में थी, जब उसके घर में हवा का एक झोंका आया और सिर्फ 15 मिनट बाद उसने कहा कि उसके पेट में दर्द होने लगा है, जो बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। उसकी विचित्र गर्भावस्था की खबर शहर में तेजी से फैली और आखिरकार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वहीं पुलिस का इस दावे पर कहना है कि संभावना है कि महिला गुप्त गर्भावस्था का अनुभव नहीं कर रही थी, जिसमें वो अपने गर्भावस्था के बारे में अनजान रही और काम करती रही। बच्चे के जन्म के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू करने के लिए सिटी के घर का दौरा किया और सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। पिछले साल भी एक महिला ने अपने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन उसे पता नहीं था कि वह गर्भवती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+