PM Narendra Modi की बिलासपुर रैली को लेकर थमा विवाद, अब पत्रकारों को नहीं लेना होगा चरित्र प्रमाण पत्र
PM Narendra Modi की बिलासपुर रैली को लेकर थमा विवाद, अब पत्रकारों को नहीं लेना होगा चरित्र प्रमाण पत्र
बिलासपुर, 04 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर व कुल्लू में 5 अक्तूबर रैली प्रस्तावित है। पीएम मोदी की रैली को कवर करने के लिए मीडियाकर्मियों से चरित्र प्रमाण पत्र मांगे गए थे। मीडियाकर्मियों से चरित्र प्रमाण पत्र मांगे जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जब हिमाचल पुलिस की किरकिरी होने लगी तो अपना निर्णय बदल लिया। प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने बाकायदा स्पीष्करण देते हुए कहा है कि रैली में आने वाले पत्रकारों का स्वागत है।

Recommended Video
दरअसल, पीएम मोदी के दौरे से पहले 29 सितंबर को बिलासपुर जिला पुलिस की ओर से डीपीआरओ को पत्रकारों से उनके चरित्र सत्यापन का प्रमाण पत्र देने के लिए एक पत्र जारी किया गया था। प्रशासन ने कहा था कि यह सिर्फ निजी स्वामित्व वाले प्रिंट, डिजिटल या टीवी पत्रकारों को ही नहीं बल्कि ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन सहित सरकारी मीडिया प्रतिनिधियों पर भी यह नियम लागू होगा। डीपीआरओ बिलासपुर कुलदीप गुलेरिया ने सिक्योरिटी पास के लिए आधिकारिक पहचान पत्र को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि चरित्र प्रमाणपत्र पेश करना अनिवार्य है।
डीपीआरओ कुलदीप गुलेरिया ने कहा, यह औपचारिकता सभी मीडियाकर्मियों के लिए अनिवार्य है। लेकिन आज जब इस मामले पर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से विवाद बढ़ा तो आदेशों को वापिस लेना पडा। अब प्रशासन की ओर से ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगेगी और पत्रकारों को आसानी से अनुमति मिलेगी। साथ ही कहा कि रैली में सभी पत्रकारों का स्वागत है। डीपीआर व डीपीआरओ की ओर से अनुशंसित पत्रकारों, फोटोग्राफर आदि को पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं पूरे मामले पर प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने खेद जताया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स सहित अरबों रुपये की चार बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जय राम ठाकुर ने बताया कि इसके पश्चात प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री बिलासपुर में करीब 1471 करोड़ रुपए की लागत के एम्स तथा लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत वाले देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क तथा 1692 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी करेगे।












Click it and Unblock the Notifications