बिलासपुरः सड़क किनारे मिली दो महिलाओं की लाश, बेरहमी से की हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर खैर खुंडी में दो महिलाओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह सड़क किनारे दोनों की लाश बरामद हुई है। सुबह के वक्त जब लोग उधर से गुजर रहे थे तो उनकी नजर लाश पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से टॉर्च व कंबल बरामद किया है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि देह व्यापार के चलते सिर पर हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा गया है।

two dead body found of woman near road

दोनों शवों को सड़क किनारे पहाड़ से लगे गड्ढे में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। बताया जा रहा है कि एक महिला लाल खदान निवासी शोभा और दूसरी चिंगराजपारा निवासी अनिता है। हालांकि दोनों की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया है। एक महिला का शव जींस और कुर्ते में मिला है। जबकि दूसरी महिला का शव साड़ी में बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि बाईपास रोड बनने के बाद वहां से बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवाजाही शुरू हो गया है। इसके बाद से ही अवैध कोयला, जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ-साथ देह व्यापार भी हो रहा है। कुछ समय पहले वहीं पर एक युवक की भी लाश मिली थी। उसकी हत्या की गुत्थी भी अभी सुलझी नहीं है।

पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

वहीं बिलासपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चाय और सिगरेट का 60 रुपये मांगने पर बवाल हो गया। युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। वहां रखा सारा सामान फेंक दिया। वहीं दुकानदार और उसके भाई से जमकर मारपीट भी की। इस दौरान युवकों ने एक के सिर पर बाल्टी से भी हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+