Chitrakoot bypoll result 2019: कांग्रेस राजमन बेंजाम ने BJP के कश्यप को 7853 वोटों से हराया
चित्रकोट। छत्तीसगढ़ के चित्रकोट उप चुनाव 2019 के मतों की गणना 24 अक्टूबर को की गई। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार राजमन बेंजाम ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के लच्छूराम कश्यप को 17853 वोटों से शिकस्त दे दी है। रामजन बेंजाम ने 62050 और लच्छराम कश्यप ने 44197 वोट प्राप्त किए। चित्रकोट उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान 78.12% वोट पड़े थे।
चित्रकोट उप चुनाव 2019 में गुरुवार सुबह मतगणना शुरू होने पर पहले ही चरण से ही कांग्रेस उम्मीदवार रामजन बेंजाम ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। यह बढ़त 17 चरणों में हुई वोटों की गिनती के साथ लगातार जारी रही। इस बीच संभावना जताई जा रही थी कि किसी राउंड में भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप आगे निकलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मतों का अंतर कम-ज्यादा जरूर हुआ, लेकिन रामजन बेंजाम बढ़त बनाए रहे। 9वें राउंड के बाद ही यह बढ़त इतनी ज्यादा हो गई कि भाजपा उम्मीदवार के लिए पार पाना मुश्किल हो गया।
किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
भाजपा के लिए चित्रकोट सीट शुरू से थी बड़ी चुनौती
चित्रकोट विधानसभा के उपचुनाव में इस सीट को जीतना भाजपा के लिए शुरू से बड़ी चुनौती बनी हुई थी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को 62616 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के बैदूराम कश्यप को 44846 वोट मिले। दोनों की जीत-हार का अंतर 17770 वोटों का था। कुछ महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में फिर से दोनों प्रत्याशी आमने सामने थे। इस बार भी बैदूराम कश्यप को हार का सामना करना पड़ा था। दीपक बैज के सांसद चुने जाने के बाद ही यह सीट खाली हुई थी।
झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल ने भाजपा के भानू को 27942 हजार वोटों से हराया