Bikaner Video अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे NSUI वालों पर लाठीचार्ज, छात्रसंघ अध्‍यक्ष का सिर फूटा

Bikaner protest against Agniveer scheme: राजस्‍थान के बीकानेर में अग्निवीर योजना के विरोध में बवाल मच गया। पुलिस और NSUI कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। पुलिस ने एनएसयूआई वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

बीकानेर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई हैं। डूंगर कॉलेज के छात्रसंघ अध्‍यक्ष हरि गोदारा का सिर फूट गया है। पुलिस ने कई एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पकड़ा है।

Bikaner Police News

जानकारी के अनुसार एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, डूंगर कॉलेज के छात्रसंघ अध्‍यक्ष हरि गोदारा, पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष कृष्ण गोदारा नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ता केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का विरोध करने दोपहर करीब एक बजे बीकानेर जिला कलेक्‍ट्रेट पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने अग्निवीर योजना के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्‍ट्रेट में घुसने की कोशिश की। बीकानेर पुलिस ने उनको रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र बैरिकेड्स तोड़ आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ता गंगा थिएटर सिनेमा के आगे बढ़े तब ही पुलिस ने उनको रोक लिया था।

बीकानेर पुलिस ने सिर्फ NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कुछ छात्र नेताओं को अंदर जाने दिया। कहा जा रहा है कि इस दौरान बाकी छात्र बाहर ही रुके हुए थे, मगर कुछ देर बाद वे भी बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके उनको खदेड़ा।

मीडिया से बातचीत में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने देश में लोकसभा चुनाव 2024 में हो रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नितियों का विरोध करने का यह सही समय है। केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत युवाओं के भविष्‍य से खिलवाड़ किया है। बीकानेर में छात्र शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, मगर पुलिस तानाशाही रवैया अपनाते हुए लाठीचार्ज किया है।

उल्‍लेखनीय है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चार दिन पहले भी अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। तब लाठीचार्ज में देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को गंभीर चोट आई थी। अब प्रदर्शन के दौरान डूंगर कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष हरि गोदारा का सिर फूटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+