'पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस' निकला गुब्बारा, राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ा गया
सरहद पार से पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी कबूतर, कभी बाज तो कभी गुब्बारे भेजकर भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियों की टोल लेने की कोशिश कर रहा है। यही नहीं बल्कि बॉर्डर इलाके के स्थानीय लोगों को संदिग्ध व्हाट्सऐप कॉल तक कर रहा है।

ताजा मामला भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर बीकानेर में सामने आया है। यहां पर पाकिस्तान की तरफ से गुब्बारा उड़कर आया है, जो हवाई जहाज के आकार में बना हुआ था। हालांकि गुब्बारे पर कोई जीपीएस या अन्य यंत्र नहीं लगा पाया है। बीकानेर पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर लिया है।
बीकानेर पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी गुब्बारा मंगलवार को जिले के खाजूवाला इलाके के 16 केएचएम गांव में किसान राजू मांझू के खेत में मिला है। गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने पाकिस्तानी गुब्बारे की सूचना तुरंत पुलिस व बीएसएफ जवानों को दी।












Click it and Unblock the Notifications