कौन है राजस्‍थान का ये नरेंद्र कुमार, जो 2 लड़कियों से आशिकी के चक्‍कर में देश से कर बैठा गद्दारी

राजस्‍थान पुलिस ने बीकानेर के बॉर्डर इलाके से युवक नरेंद्र कुमार को पकड़ा है। यह पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी की पूनम व सुनीता के हनीट्रैप में फंसा हुआ था।

राजस्‍थान के बॉर्डर इलाके बीकानेर जिले के खाजूवाला आनंदगढ़ से सुरक्षा एजेंसियों ने नरेंद्र कुमार को पकड़ा है। इस पर देश से गद्दारी का आरोप है। यह पाकिस्‍तान की दो युवतियों के प्‍यार में देश के सामरिक महत्‍व की सूचना बॉर्डर पार पहुंचा रहा था।

honey trap of Pakistani girls

मीडिया से बातचीत में राजस्‍थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) एस. सैंगाथिर ने बताया कि नरेंद्र कुमार फेसबुक व व्हाट्सपके जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की 2 महिला हैंडलर्स के संपर्क में दो साल से था।

एक लड़की ने खुद का नाम भटिंडा की रहने वाली पूनम बाजवा व काम बीएसएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया है। जबकि दूसरी लड़की ने नरेंद्र से कहा कि वह भारतीय पत्रकार सुनीता है। दोनों लड़कियां नरेंद्र से प्‍यार करने की कहती थी और शादी करने का भी प्रलोभन लिया। इसके बदले वह उन आईएसआई महिला एजेंटों से भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर बसे बीकानेर जिले में सेना से तैनाती समेत कई गोपनीय सूचनाएं शेयर कर रहा था।

युवतियों के जाल में नरेंद्र इस कदर फंसा कि उसने दोनों को स्‍थानीय महिलाओं के सोशल मीडिया ग्रुप में भी जोड़ दिया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं जैसे, सड़क, पुल, बीएसएफ पोस्ट, टावर, आर्मी की गाड़ियों की तस्वीर, प्रतिबंधित स्थानों की तस्वीर शेयर करने लगा। नरेंद्र बीकानेर का ही रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+