Ishpreet Kaur: लिव इन पार्टनर संग कमरे में मृत मिली मॉडल, पति समझता था-'घर की मुर्गी दाल बराबर'
Ishpreet Kaur Bikaner: राजस्थान बीकानेर शहर में मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशप्रीत कौर की मौत पहेली बन गई। इशप्रीत कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। वहां बेहोशी की हालत में एक युवक भी मिला है, जो उसका कथित लिव इन पार्टनर बताया जा रहा है।
26 साल की मॉडल इशप्रीत कौर के पिता गुरदीप सिंह ने बीकानेर के चौतीना कुआं क्षेत्र के रहने वाले जयराम तंवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। तंवर पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

बीकानेर एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के मुक्ता प्रसाद इलाके में बीकाजी सर्किल के पास जयराज तंवर का मकान की है। जिसमें इशप्रीत कौर का शव संदिग्ध हालत में मिला है। कमरे से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। इशप्रीत कौर बीकानेर की खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर के पास की रहने वाली थी।
इशप्रीत 25 जुलाई की शाम अपनी सहेली पूनम के घर जाने का कहकर गई थी। घर वाले के पास फोन आया कि वह रात को सहेली के घर पर ही रहेगी। अगले दिन सुबह भी घर नहीं लौटने पर उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में उसका मोबाइल बंद आया। इस पर परिजन उसकी तलाश करते हुए जयराम के कमरे तक पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार इशप्रीत का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा था। कमरे से आईफोन समेत चार महंगे मोबाइल भी मिले हैं। इशप्रीत 24 जुलाई से घर से लापता थी। उसी दिन युवक और युवती उस घर में पहुंचे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब पुलिस हत्या, आत्महत्या हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कमरे में इशप्रीत फंदे से लटक रही थी। वहीं, जयराम पास अचेट लेटा हुआ था। पुलिस ने उसे प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि जयराज और इशप्रीत कौर के बीच काफी समय से दोस्ती थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications