VIDEO : बीवी से इश्क लड़ाने वाले को मारकर कुईं में दफनाया, पर्स व मोबाइल ने खोजा राज

Bikaner News in Hindi, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजुवाला थाना क्षेत्र के 4KWM ढाणी में एक युवक की हत्या कर उसका शव कुंई में दफना देने का मामला सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का होना पाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार ​भी कर लिया है।

Lover Murder in Khajuwala bikaner husband arrested

घटना की सूचना मिलने पर खाजूवाला थानाधिकारी विक्रम चौहान व सीओ ग्रामीण देवांदन मौके पर पहुंचे और शव को जेसीबी मशीन के द्वारा बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया ।शव की सूचना मिलने पर मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं म्रतक युवक की शिनाख्त 2 KWM निवासी राजपाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 2 केडब्लयूएम के निवासी राजपाल सप्ताहभर से लापता था। रविवार को पता चला कि गांव में गंदे पानी की एक कुईं में शव पड़ा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त राजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के मामले को संदिग्ध मानते हुए एक युवक ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। उससे वारदात को अंजाम देने के तरीके और अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

घर पर नहीं दिखा तो हुआ शक

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि राजपाल घर पर अकेला ही रहता था। वह सप्ताहभर लापता था। घर पर कई ​दिन से नहीं दिखने पर उसके कमरे में तलाशी ली तो मोबाइल, पर्स व अन्य जरूरी सामान वहीं पड़ा मिल गया।

ऐसे में उसके कहीं चले जाने की बजाय उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई और हमने उसकी तलाश तेज की तो गांव की कुईं में शव पड़ा होने के बारे में पता चला। रिश्तेदार का आरोप है कि राजपाल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते मृतका के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर की है। वास्तविकता पुलिस जांच में सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+