Premsukh delu Marriage : IPS प्रेमसुख डेलू की शादी की तस्वीरें वायरल, भानूश्री ने ऐसे जीता इनका दिल?

बीकानेर। देश के सबसे तेज तर्रार पुलिस अफसरों में से एक आईपीएस प्रेमसुख डेलू ने शादी कर ली है। 25 फरवरी की रात को राजस्थान के बीकानेर में सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया में आईपीएस प्रेमसुख डेलू की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

भानूश्री ने जीता का दिल

भानूश्री ने जीता का दिल

बता दें कि गुजरात कैडर के आईपीएस प्रेमसुख डेलू का दिल बीकानेर की भानूश्री ने जीता है। भानूश्री और प्रेमसुख ने गुरुवार रात को बीकानेर स्थित श्री गणेशम रिसोर्ट में विवाह बंधन में बंधे हैं।

 कौन हैं आईपीएस डेलू की दुल्हन भानूश्री?

कौन हैं आईपीएस डेलू की दुल्हन भानूश्री?

आईपीएस डेलू की दुल्हन भानूश्री बीकानेर की रहने वाली हैं। स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी हैं। फिलहाल पीएचडी कर रही हैं।

दुल्हन की तरह सजाया रिसोर्ट को

दुल्हन की तरह सजाया रिसोर्ट को

आईपीएस प्रेमसुख डेलू की शादी धूमधाम से की गई है। बीकानेर के गणेशम रिसोर्ट को शादी के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी में राजस्थान व गुजरात के कई पुलिस अधिकारियों समेत कई जानी मानी हस्तियां ने शिरकत की।

 आईपीएस प्रेमसुख डेलू की जीवनी

आईपीएस प्रेमसुख डेलू की जीवनी

आईपीएस प्रेमसुख डेलू मूलरूप से बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव रासीसर के रहने वाले हैं। इनका जन्म 3 अप्रेल 1988 को हुआ था। वर्ष 2010 से 2015 तक प्रेमसुख डेलू 12 बार सरकारी नौकरी लग चुके हैं, जिनमें पटवारी, ग्राम सेवक, एसआई, असिस्टेंट जेलर आदि की पोस्ट शामिल हैं।

170वीं रैंक पाकर बने आईपीएस

170वीं रैंक पाकर बने आईपीएस

प्रेमसुख डेलू ने तय कर लिया था कि उन्हें आईपीएस बनना है। इसलिए वे छोटे पदों पर नौकरी लगते गए और उस नौकरी को छोड़ते रहे। यूपीएससी परीक्षा 2015 को 170वीं रैंक से पास करके आईपीएस बन गए। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में डीसीपी जोन 7 के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+