IAS Pari Bishnoi से सगाई के बाद MLA Bhavya Bishnoi ने लोगों को दिया Wedding में आने का न्योता

IAS Pari Bishnoi Wedding: सिकिक्‍म के गंगटोक एसडीएम आईएएस अधिकारी परी बिश्‍नोई और हिसार के आदमपुर से सीट विधायक भव्‍य बिश्‍नोई ने बीकानेर स्थित मुक्ति धाम मुकाम मंदिर में सगाई की है। जल्‍द ही शादी करने वाले हैं।

IAS Pari Bishnoi MLA Bhavya Bishnoi

MLA Bhavya Bishnoi Wedding: आईएएस परी बिश्‍नोई व विधायक भव्‍य बिश्‍नोई की जोड़ी ने सगाई कर ली है। जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। हर किसी को इस खूबसूरत जोड़ी की शादी का इंतजार है। इस बीच परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई का प्री वेडिंग शूट सामने आया है बल्कि भव्‍य ने तो लोगों को शादी में आने का न्‍योता भी दे दिया है।

MLA Bhavya Bishnoi instagram

विधायक भव्‍य बिश्‍नोई ने परी बिश्‍नोई से सगाई के बाद अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि ' मेरे जीवन की इस नई शुरुआत को आशीर्वाद देने हमारे परिवार, मित्रगण, शुभचिंतक व सुख-दुख के साथी पहुँचे। यह मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और भावुक पलों में से एक था। आदमपुर का हमारा परिवार बहुत बड़ा है। हम आपको न्योता नहीं दे पाए जिसके लिये हम क्षमाप्रार्थी हैं। आपको और अन्य सभी साथियों को अभी ही विवाह का निमंत्रण दे रहा हूँ और व्यक्तिगत तौर पर भी दूँगा। आपका आशीर्वाद - मेरी ताक़त।'

भव्‍य बिश्‍नोई की होने वाली पत्‍नी परी बिश्‍नोई कौन हैं?

  • परी बिश्‍नोई राजस्‍थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं।
  • आईएएस परी बिश्‍नोई का जन्‍म 26 फरवरी 1996 को राजस्‍थान में हुआ।
  • परी बिश्‍नोई के पिता मनीराम बिश्‍नोई एडवोकेट हैं।
  • परी बिश्‍नोई की मां सुशीला आरपीएफ में कांस्‍टेबल हैं।
  • परी बिश्‍नोई बिश्‍नोई ने यूपीएससी 2019 में 30वीं रैंक हासिल की।
  • परी बिश्‍नोई के दादा गोपीराम बिश्‍नोई ग्राम पंचायत काकड़ा के चार बार सरपंच रह चुके हैं।
  • परी बिश्‍नोई की शुरुआती पढ़ाई अजमेर की सेंट मेरी कांवेंट स्‍कूल से हुई।
  • दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के इंद्रप्रस्‍थ महिला महाविद्यालय से परी बिश्‍नोई ने स्‍नातक की डिग्री हासिल की।
  • अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्‍वती विश्‍वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्‍टर डिग्री हासिल की।

आईएएस परी बिश्‍नोई के होने वाले पति भव्‍य बिश्‍नोई कौन हैं?

  • भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के पोते हैं।
  • भव्‍य बिश्‍नोई के पिता कुलदीप बिश्‍नोई भी विधायक रह चुके हैं।
  • कुलदीप बिश्‍नोई पहले कांग्रेस से विधायक थे। फिर इस्‍तीफे देकर भाजपा में शामिल हो गए।
  • पिता ने फिर आदमपुर सीट उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर बेटे भव्‍य को विधायक बनवाया।
  • भव्‍य बिश्‍नोई ने लंदन के ऑक्‍सफोर्ड विश्‍वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की है।
  • भव्‍य बिश्‍नोई जनहित छात्र संगठन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+