IAS Pari Bishnoi व MLA भव्य बिश्नोई का फोटोशूट, शादी से पहले मिट्टी के टीले पर किया प्यार का इजहार
IAS Pari Bishnoi Engagement: देश की सबसे खूबसूरत आईएसस अधिकारी परी बिश्नोई व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने हाल ही सगाई की है।

IAS Pari Bishnoi MLA Bhavya Bishnoi Love Story: आईएएस परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई की सगाई हो गई है। दोनों ने 2 मई 2023 को राजस्थान के बीकानेर के नोखा स्थित बिश्नोई समाज के मंदिर मुक्ति धाम मुकाम में परिजनों की मौजदूगी में सगाई की रस्में निभाई हैं।
सगाई के बाद भव्य बिश्नोई ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, जिनमें वे मंगेतर परी बिश्नोई को मिट्टी के एक टीले पर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों ने सगाई के मौके पर स्पेशल फोटोशूट करवाया है।
Recommended Video

आईएएस भव्य बिश्नोई ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि 'आपसे पूछने के लिए इससे अधिक विशेष स्थान के बारे में नहीं सोच सकता था, संभवतः मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न...यह सब कहाँ से शुरू हुआ... और यह हमारे लिए कहाँ से शुरू होता है?
इधर, आईएएस परी बिश्नोई ने भी सगाई के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनके मंगेतर भव्य बिश्नोई के माता-पिता सगाई की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर परी बिश्नोई को खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।
उल्लेखनीय है कि परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर के नोखा की रहने वाली हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 30वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में परी बिश्नोई सिक्किम के गंगटोक में एसडीएम पद पर सेवाएं दे रही हैं। परी बिश्नोई के होने वाले पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications