राजस्थान : ऊंट ने ली मालिक की जान, पानी पिलाते समय चबा गया सिर, सामने खड़े लोग चाहकर भी नहीं बचा पाए
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक किसान अपने ऊंट को पानी पिला रहा था। उसी दौरान ऊंट हिंसक हो गया और मालिक का सिर को जबड़े में पकड़कर चबा गया। घर-परिवार के लोग दौड़े तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना बीकानेर के लूणकरनसर तहसील के गांव सहजरासर की घटना है।

बीकनेर के सहजरासर गांव की घटना
बीकानेर के सेरूणा थानाधिकारी देवीलाल के अनुसार गांव झंझेऊ निवासी राजूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता लिछमण सिंह पुत्र गोमद सिंह सहजरासर गांव आए हुए थे। शाम को सहजरासर निवासी अमराराम पुत्र मामराज नायक के घर खूंटे से बंधे ऊंट को पानी पिला रहे थे।

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
इस दौरान ऊंट ने उनके सिर को जबड़े से पकड़ लिया। छुड़ाने के लिए परिवार के लोग दौड़े, लेकिन ऊंट सिर चबा गया। गंभीर हालत में उसके पिता लिछमन सिंह को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

राजस्थान में ऊंटों की प्रजातियां
राजस्थान में कई नस्लों के ऊंट पाए जाते हैं। इनमें से मुख्य नाचना और गोमठ ऊंट हैं। नाचना नस्ल के ऊंट सवारी या तेज दौड़ने वाले होते हैं जबकि गोमठ ऊंट कृषि संबंधी या भारवाहक के रूप में काम में लिया जाता है। इसके अलावा अलवरी, बाड़मेरी, बीकानेरी, कच्छी, सिंधु और जैसलमेरी ऊंट की नस्लें भी राजस्थान में मिलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications