सिपाही ने SHO को दी सूचना-'पार्क में बैठे हैं लैला-मजनू', पुलिस आई और सिपाही को ही घसीटते हुए ले गई

Bikner News in Hindi, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में पुलिस की दबंगई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस की दबंगई को एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बीकानेर सदर थाना के हवलदार भवानी सिंह पर आबकारी पुलिस थाने के सिपाही को घसीटे हुए गाड़ी में डालकर ले जाने के आरोप लगे हैं।

महात्मा गांधी पार्क का मामला

महात्मा गांधी पार्क का मामला

दरअसल, मामला 'लैला-मजनू' को लेकर है। आबकारी पुलिस थाना के एक सिपाही ने बीकानेर के सदर थानाधिकारी ऋषिराज को सूचना दी थी कि महात्मा गांधी पार्क में लैला मजनू बैठे हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। सूचना पर सदर थानाधिकारी ऋषिराज शेखावत ने पार्क में पुलिस जाब्ते को मौके पर भेजा। इस दौरान जाब्ते में मौजूद हवलदार भवानी सिंह ने गाँधी पार्क से लड़कियों को मौके से रवाना करके उनके घर भेज दिया और युवकों के साथ ही शिकायत करने वाले आबकारी सिपाही को भी मजनूं ही समझकर पकड़ लिया।

सिपाही को गाड़ी में डालकर थाने ले आए

सिपाही को गाड़ी में डालकर थाने ले आए

इस दौरान आबकारी सिपाही ने अपने आपको आबकारी सिपाही का हवाला भी दिया, मगर सदर थाने के हवलदार भवानी सिंह ने अपनी दबंगाई दिखते हुए उसकी एक भी नहीं सुनी और सिपाही को गाड़ी में डालकर थाने ले आए। आबकारी सिपाही को मजनू समझकर बीकानेर सदर पुलिस थाने में लाने के बाद मामला बढ़ता देख और हवलदार भवानी सिंह की गलती को देखते हुए आबकारी सिपाही को छोड़ दिया और युवकों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया।

युवक के परिजनों को बुलाया और उनसे पूछताछ करेंगे

युवक के परिजनों को बुलाया और उनसे पूछताछ करेंगे

वहीं मामले को लेकर सदर थानाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि आबकारी के सिपाही ने सुबह गाँधी पार्क में युवती युवती को लेकर शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर जाब्ते को मौके पर भेजा और वहां से दो युवक दीपक और जय नारायण को पकड़कर लाए हैं। दोनों युवक कॉलेज स्टूडेंट हैं और परीक्षा की तैयारी करते हैं। फिलहाल युवक के परिजनों को बुलाया और उनसे पूछताछ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+