Arjun Ram Meghwal: वो IAS जो नौकरी छोड़ चौथी बार बने MP, मोदी सरकार 2024 में बनेंगे मंत्री
Arjun Ram Meghwal in Modi Cabinet 2024 : नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी सरकार 3.0 के संभावित मंत्रियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें राजस्थान के बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल का नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भी केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से चुनाव जीते हैं। इनके सामने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल की हार हुई है। अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर सीट से लगातार चौथी जीत है।
4 जून 2024 को हुई मतगणना में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने 5 लाख 43 हजार 903 वोट हासिल करते हुए 65 हजार 042 मतों की बढ़त बनाई। कांग्रेस के गोविंद मेघवाल को 4 लाख 78 हजार 861 वोट हासिल किए।

अर्जुन राम मेघवाल वो शख्स हैं, जो राजस्थान कैडर में बेहतरीन आईएएस अफसर रहने के बाद साल 2009 से लगातार बीकानेर सीट से सांसद बन रहे हैं। मोदी सरकार में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।
राजस्थानी परंपरा को बढ़ावा देने वाले नेता अर्जुन राम मेघवाल अक्सर साइकिल पर सवार होकर संसद जाते नजर आए हैं। अर्जुन राम मेघवाल अक्सर राजस्थानी पगड़ी बांधे दिखते हैं।
अर्जुन राम मेघवाल की जीवनी
उल्लेखनीय है कि अर्जुन राम मेघवाल आरएएस से प्रमोट होकर राजस्थान कैडर में आईएएस अफसर बने और चूरू के जिला कलेक्टर भी रहे। साल 2008-2009 में आईएएस की नौकरी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली और बीकानेर से चुनाव लड़ने लगे।
बीकानेर लोकसभा सीट इतिहास
साल 2024 में कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को हराने से पहले साल 2019 में कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को हराया। इससे पहले साल 2014 में अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में कांग्रेस के शंकर पन्नू और साल 2009 में कांग्रेस के रेवत राम पंवार को हराया।












Click it and Unblock the Notifications