बिजनौरः 6 लोगों को निवाला बना चुके गुलदार को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आदमखोर गुलदार के आतंक को लेकर मंगलवार को छात्र की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ईख के खेत में घुसकर गुलदार को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आदमखोर गुलदार ने अब तक 6 लोगों को अपना निवाला बनाया था। जिसमें की गुलदार के हमले से अब तक 3 लोग घायल हो चुके हैं। इस घटना के बाद मौके पर डीएम बिजनौर सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

uttar pradesh bijnor people killed leopard

बिजनौर के नजीबाबाद के भोगपुर गांव में मंगलवार को स्कूल से इंटरवल में घर आ रहे छात्र प्रशांत को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। साथ ही कपिल कुमार नाम के युवक पर भी गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं इस घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने ईख के खेत में घुसकर आदमखोर गुलदार को लाठी और डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं डीएम बिजनौर रमाकांत पांडे ने मौके पर पहुंचकर मृत बच्चे के परिवार को 5 लाख रुपए देने की घोषणा ग्रामीणों के सामने की है। डीएम ने कहा कि प्रशासन स्तर पर वह कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द मृत बच्चे के परिवार को 5 लाख का मुआवजा मिल सके। वहीं डीएम रमाकांत पांडेय ने ग्रामीणों के बीच कहा कि किसी भी व्यक्ति को गुलदार या अन्य जानवर को मारने की अनुमति नहीं है। साथ ही इस घटना के बाद जमा भीड़ को डीएम ने अपने अपने घर को जाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ेंः मांस बंटवारे में गुलदार का पंजा मिलने से नाराज शख्स पहुंचा थाने, अवैध शिकार पर महिलाओं का बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+