Bijnaur News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Bijnor News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही युवती को जब बस नहीं मिली तो राशिद नाम के युवक ने का ई रिक्शा से स्टेशन छोड़ने को कहा। चांदपुर की रहने वाली युवती पानीपत में होटल में नौकरी करती है। वह दिल्ली से मंगलवार की देर रात करीब 9:35 बजे बिजनौर पहुंची। बिजनौर बस स्टैंड पर काफी इंतजार करने के बाद भी उसे चांदपुर जाने के लिए बस नहीं मिली। तभी एक युवक उसके पास आया और उसे ट्रेन से चांदपुर जाने की सलाह दी। साथ ही रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की बात कहते हुए उसके साथ ई-रिक्शा में सवार हो गया।

आरोपी ने मदद के बहाने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की मां ने दुष्कर्म की घटना के बाद कोतवाली शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी बिजनौर अभिषेक झा बताया कि दुष्कर्म की सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।












Click it and Unblock the Notifications