आलू-बैंगन की सब्जी खाने से एक परिवार के नौ लोगों की हालत बिगड़ी, 2 साल की बच्ची की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आलू, बैंगन खाने से एक परिवार के नौ लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त की समस्या होने के बास सभी को इलाज के लिए सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी शामली में ऐसी ही खबर सामने आई थी।

आलू-बैंगन खाने के बाद हुए बीमार

आलू-बैंगन खाने के बाद हुए बीमार

जानकारी के अनुसार, मामला बिजनौर के गुढ़ासराय गांव का है। बुधवार को मदन सिंह के घर पर आलू, बैंगन की सब्जी बनी थी। खाना खाने के बाद अचानाक परिजनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत स्थिर बनी हुई है: डॉक्टर

हालत स्थिर बनी हुई है: डॉक्टर

बता दें कि इलाज के दौरान मदन सिहं की 2 साल की बेटी पलक की मौत हो गई। वहीं, सोमपाल उसकी पत्नी वर्षा, देविका, सोनिका, कृष्णा, मिथलेश, मदन सिंह, काजल, रचना, प्रियंका को भी इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मानें सभी लोगों को हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

शामली में भी सामने आया था ऐसा मामला

शामली में भी सामने आया था ऐसा मामला

शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाल का गांव का है, जहां पर जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में पड़ोसियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने दो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+