इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर घर पहुंचा शख्स, टुकड़े कर पकाना चाह रहा था, लेकिन...
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स रात में किसी इंसान का कटा हुआ हाथ घर ले आया। जब परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप गया। शख्स इंसानी हाथ के टुकड़े कर उसे भगोने में पकाने जा रहा था। ग्राम प्रधान को मामले की सूचना मिली तो शख्स को बंधक बना लिया और पुलिस को सौंप दिया। घटना से इलाके में दहशत का महौल है।
कटा हुआ हाथ लेकर घर पहुंचा शख्स
थाना कोतवाली शहर के ग्राम तरीकमपुर रूपचंद उर्फ टिककोपुर के रहने वाले संजय पुत्र सीता सिंह रविवार रात में घर पहुंचे तो उनके हाथ में इंसान का कटा हुआ एक हाथ था। संजय घर के अंदर बैठकर इस हाथ के छोटे-छोटे टुकड़े करने लगा। परिजनों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। संजय हाथ के टुकड़ों को भगोने में डालकर पकाने जा रहा था।
ग्राम प्रधान ने काबू कर पुलिस को सौंपा
घर में हंगामा और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान शबीर को दी। शबीर ने मौके पर पहुंचकर संजय को काबू में कर उसे बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। वह किसी श्मसान या अन्य स्थान से मानव अंग उठाकर लाया है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी व्यक्ति पिता पर भी जानलेवा हमला कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिजनौर हिंसा: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रिकवरी नोटिस पर रोक, जानिए क्यों