कबड्डी के स्टार प्लेयर राहुल चौधरी ने पायलेट हिताली से की शादी, हेलिकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचे अपनी दुल्हनिया

बिजनौर। कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। राहुल ने अहमदाबाद की रहने वाली हिताली के साथ शादी की है। हिताली इंडिगो एयरवेज में पायलेट हैं। राहुल की शादी 8 दिसंबर को अहमदाबाद में सम्पन्न हुई। राहुल शुक्रवार को अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचे। राहुल को देखने वालों का गांव में तांता लग गया। भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। बता दें, कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए शादी समारोह में वर-वधू के केवल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था।

Indian kabaddi player Rahul Chaudhari marry with his girlfriend Hetali Brahmbhatt

कबड्डी के स्टार प्लेयर हैं राहुल चौधरी

बिजनौर जिले के छोटे से गांव जलालपुर छोईया के एक छोटे से किसान परिवार में जन्मे राहुल आज बुलंदी के उस मुकाम पर है, जहां पहुंचना आसान ही नहीं। राहुल चौधरी कबड्डी के स्टार प्लेयर हैं। राहुल के पिता रामपाल सिंह किसान है और होमगार्ड की नौकरी करते हैं। माता ग्रहणी हैं। राहुल की शादी अहमदाबाद के बड़े उद्योगपति की बेटी हिताली के साथ हुई है। हिताली इंडिगो एयरवेज में पायलेट के पद पर कार्यरत है। राहुल चौधरी से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने अपने इस मुकाम तक पहुंचने तक की दास्तान शेयर की। साथ ही शादी को लेकर बेहद खुश भी नजर आए।

हेलिकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचे अपनी दुल्हनिया

राहुल की पत्नी से बात की गई तो वो भी राहुल के साथ शादी करके अपने को खुश नसीब बता रही हैं। हिताली ने कहा कि जहां राहुल रहेंगे मैं भी वहीं रहूंगी। बता दें, राहुल चौधरी शुक्रवार को अपनी पत्नी को हेलिकॉप्टर से लेकर दोपहर 12 बजे अपने पैतृक गांव जलालपुर छोईया पहुंचे, जहां पर पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ मौजूद थी। हर कोई राहुल और उसकी पत्नी को देखने के लिए उत्साहित दिखाई दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+