हाथ जोड़कर Bijnor थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, बोला- 'मुझे सुधरने का दें मौका'
Bijnor News: हिस्ट्रीशीटर बदमाश शावेज अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हाथ जोड़कप बिजनौर कोतवाली पहुंचा। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने कहा कि वह सुधरना चाहता है।

Bijnor News: हाथ जोड़कर बिजनौर पुलिस स्टेश में दाखिल होते हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हिस्ट्रीशीटर बदमाश खौफजदा नजर आ रहा है। इस दौरान बदमाश ने अपराध नहीं करने की कसम खाई। आपको बता दें कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।
हिस्ट्रीशीटर बदमाश शावेज बिजनौर जिले के टिक्कोपुर गांव का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शावेज के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर कुछ महीने पहले ही चोरी के एक मामले में जेल गया था। जो फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। मंगलवार 10 जनवरी को शावेज को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी।
Recommended Video
जिसके बाद शावेज 11 जनवरी को अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बिजनौर कोतवाली पहुंच गया। पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए कहने लगा, 'मैं हिस्ट्रीशीटर बदमाश हूं। मेरे खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा चोरी और दूसरे मामलों में केस दर्ज हैं। आगे से किसी तरह का कोई अपराध नहीं करूंगा। एक बार उसकी जान बख्शते हुए सुधरने का मौका दिया जाए।'
कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि वह सुधरना चाहता है, उसे एक मौका दिया जाए। एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सप्ताह में एक बार इनकी हाजिरी थाने पर लगती है। हिस्ट्रीशीटरों का हाल ही में सत्यापन कराया गया है। शहर कोतवाली में भी एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर उपस्थिति दर्शाने आया था। जिसने अब अपराध नहीं करने की कसम खाई है।












Click it and Unblock the Notifications