Bijnor: डॉक्टर ने बुजुर्ग को मारे घूंसे और थप्पड़, घर में घुसकर की गाली गलौच, CCTV में कैद हुई घटना
Bijnor News: बुजुर्ग के साथ मारपीट का एक वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। जो शख्स बुजुर्ग के साथ मारपीट कर रहा है वो डॉक्टर अभिनव सिंह बताया जा रहा है।
अभिनव सिंह, बिजनौर सदर चेयर पर्सन इंद सिंह का बेटा बताया जा रहा हैं। खबर के मुताबिक, यह मामला 23 जुलाई का है, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया सामने आई है। वहीं, बुजुर्ग अवधेश प्रतार सिंह ने इस संबंध में सिटी कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित बुजुर्ग अवधेश सिंह ने बताया कि उनके बेटे विभोर राणा की शादी 30 नवंबर 2020 को डॉ.तेजपाल सिंह की बेटी अनामिका से हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद उनके बेटे और पुत्रवधु में मनमुटावा हो गया और वो साल 2022 से अलग-अलग रहने लगे।
अवधेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 23 जुलाई की सुबह डॉ. अभिनव सिंह उनके घर में घुस आए और उनके मुंह पर घूंसे, थप्पड़ मारे और गाली गलौच की। जब बुजुर्ग अवधेश की पत्नी ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपी डॉक्टर ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की।
इस दौरान पिटाई की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोर-शराब सुनकर सही समय पर आरोपी के पिता डॉ बीरबल के क्लीनिक में काम करने वाले लोग घर में घुसे और उन्हें डॉक्टर अभिनव सिंह को रोका। नहीं तो वह आरोपी उन्हें जान से मार देता।
आरोप है कि डॉ.अभिनव सिंह ने जाते समय उन्हें, उनकी पत्नी तथा दोनों बेटो को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहा है कि जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications