Bihar News: ज़हरीले सांप के साथ Live Show कर रहा था युवक, महज़ कुछ रुपयों के लिए जोखिम में डाली जान
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवा कलाकार को लाइव शो के दौरान जहरीले सांप के साथ डांस करना महंगा पड़ गया। स्टेज पर दो कोबरा के साथ डांस कर रहे कलाकार को डांस के दौरान ही एक सांप ने डस लिया।
सत्तरकटैया ब्लॉक के रकिया बिजलपुर वार्ड नंबर 6 में छठ पूजा के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ। युवा डांसर फिल्मी गाने की धुन में नाचता जा रहा था, उसे अहसास तक नहीं हुआ कि कोबरा ने डस लिया है।

नाचते-नाचते जब युवक को चक्कर आने लगा तो उसे लगा कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद उसे घबराहट होने लगी और सेहत भी लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद युवक के सहयोगियों को शक हुआ कि डांसर को सांप ने डस लिया है। पहले दोस्त को एक तांत्रिक के पास ले गए। वहां सुधार नहीं हुआ। इलाज के लिए सहरसा जिला अस्पताल ले जाया गया।
मनोरंजन के लिए खतरनाक सांपों के साथ महज 2 हज़ार रुपये के लिए नृत्य करना, यह ज़ाहिर करता है कि बेरोज़गारी की वजह से लोग कुछ भी क़दम उठाने के लिए तैयार है। कुछ रुपये के लिए जान जोखिम में डालना कहीं से भी सही नहीं है। हालांकि अभी युवक ख़तरे से बाहर बताया जा रहा है।
युवक के परिजनों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करे। बेरोज़गारी और भूखे मरने की वजह से लोग जान जोखिम में डालकर काम करने के लिए मजबूर हैं। यही वजह है कि उनका बच्चा भी मौत के मुंह में जाकर काम कर रहा था। ऊपर वाले ने बचा लिया।












Click it and Unblock the Notifications