लव मैरिज करने पर लड़की के परिजनों ने युवक के साथ खेला ऐसा घिनौना खेल, जानकर सिहर जाएंगे

भरी पंचायत में लड़के शरीर की एक-एक हड्डी तोड़ दी गई और फिर एक के बाद एक छह गोलियां मार उसकी जान ले ली गई। घटना गौराचौकी गांव की है।

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गांव की लड़की से प्यार करने की युवक को लड़की के परिजनों ने ऐसी सजा दी कि कोई सुनकर भी सिहर उठे। भरी पंचायत में लड़के शरीर की एक-एक हड्डी तोड़ दी गई और फिर एक के बाद एक छह गोलियां मार उसकी जान ले ली गई। घटना गौराचौकी गांव की है।

crime

 रिश्ते की बुआ लगती थी लड़की

रिश्ते की बुआ लगती थी लड़की

गांव का हिमांशु यादव रिश्ते में बुआ सोनी को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और बीते साल दोनों ने भागकर शादी कर ली, बाद में दोनों घर लौट आए और कोर्ट में लड़की के बयान के बाद दोनों गांव में रहने लगे।

हाल ही में लौटे थे गांव

हाल ही में लौटे थे गांव

हिमांशु की मां ने बताया कि हिमांशु सोनी के घर जाकर उसे ट्यूशन पढ़ाता था, तभी दोनों करीब आ गए और अगस्त 2016 में हिमांशु और सोनी घर छोड़कर चले गए फिर दोनों लौट आए और साथ में रहने की बात कही लेकिन हिमांशु के परिजनों के कहने पर अप्रैल 2017 में फिर हिमांशु उसे लेकर बाहर चला गया था। मई में ही दोनों गांव लौटे और हिमांशु के परिजनों की सहमति से सोनी बहू की तरह उनके यहां रहने लगी।

मामले पर हुई पंचायत

मामले पर हुई पंचायत

मामले को लेकर लड़की के परिजन लगातार नाराज थे और सोमवार को पूरे गांव को उन्होंने पंचायत में बुलाया, जिससे इस मसले पर बात हो सके। पंचायत में पंचों ने लड़की सोनी के परिजनों का समर्थन करते हुए कहा कि हिमांशु ने गलत किया है और हिमांशु को सजा के तौर पर मौत दी जानी चाहिए। पंचों ने कहा कि हिमांशु की मौत से ही एक खौफ बनेगा नहीं तो कोई भी गांव में ही किसी की बहन-बेटी को भगा ले जाएगा।

हिमांशु के घर पर किया हमला

हिमांशु के घर पर किया हमला

पंचायत के सोनी के परिजनों को हिमांशु को मार देने की बात कहने के बाद लड़की के परिजन लाठी, डंडे, तमंचे और तलवार आदि लेकर हिमांशु के घर पर टूट पड़े। घर के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए हिमांशु को उठा लिया और उसके साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए पहले हड्डियां तोड़ीं और फिर छह गोलियां मार, उसकी हत्या कर दी।

मां ने सुनाई हमले की कहानी

मां ने सुनाई हमले की कहानी

हिमांशु की मां ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे उनके घर पर हमला हुआ। सोनी के पिता ने 15-20 लोगों के साथ हमला किया। ऐसे में हिमांशु ने अपनी मां और सोनी को बचाने के लिए दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद वो लोग हिमांशु पर टूट पड़े। हिमांशु जान बचाने के लिए घर से भागकर एक दुकान में घुस गया। फिर आरोपी वहां भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर हिमांशु के दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए और छह गोलियां उसके शरीर में उतार दी।

हत्या के लिए जमीन बेच कर जुटाए थे पैसे

हत्या के लिए जमीन बेच कर जुटाए थे पैसे

हिमांशु के भाई अविनाश का कहना है कि सोनी के पिता ने पूरी तैयारी के तहत उसके भाई की हत्या की है। उसका कहना है कि सोनी के पिता ने अपनी जमीन बेचकर रुपए जुटाए थे और कुछ लोगों को भी पैसा दिया था, जिससे वो उनके पक्ष में हो जाए। वहीं हिमांशु के घर पर हमले के बाद सोनी लापता है, उसके साथ भी अनहोनी की आशंंका कुछ लोग जाहिर कर रहे हैं।
(सभी तस्वीरें प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई हैं)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+