'जैसा नाम, वैसा काम', रघुनाथपुर में CM योगी का RJD पर सीधा वार! शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को घेरा

छठ महापर्व समाप्त होने के साथ ही बिहार में चुनावी रैलियों का सिलसिला रफ्तार पकड़ चुका है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सीवान पहुंचे। उन्होंने रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, यहां से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहेब पर जमकर निशाना साधा।

योगी आदित्यनाथ ने सीधे ओसामा का नाम लिए बिना अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले रघुनाथपुर सीट से RJD के उम्मीदवार पर प्रहार किया। उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए RJD पर हमला बोला।

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी ने कहा कि, 'मैं जब रघुनाथपुर में आया तो मुझे आश्चर्य हुआ। यहां आकर मैंने देखा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वो अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस भूमि पर ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में कुख्यात रहा। नाम भी तो देखो ना। जैसा नाम वैसा काम। इसीलिए तो हमने यूपी में कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।'

RJD पर राम मंदिर और अयोध्या विरोध का आरोप
उन्होंने कहा कि, आज आप देख रहे होगे कि RJD के लोग आज भी अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भगवान श्रीराम के मंदिर का विरोध करते हैं। सीतामढ़ी और उसके आसपास के क्षेत्र मां जानकी के मंदिर का निर्माण, कॉरिडोर और उसके लिए किए जाने वाले विकास कार्यों का विरोध करते हैं। आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था। कांग्रेस कहती थी कि राम है ही नहीं। इनके पार्टनर समाजवादी पार्टी यूपी में रामभक्तों पर गोली चलाती है।'

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जब भी इन दलों को अवसर मिला, 'तो एक ने बिहार में और एक ने यूपी में वहां के नौजवानों के सामने उनके पहचान का संकट खड़ा किया।'

बिहार की पहचान और 'नक्सलवाद' पर निशाना
मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरवशाली इतिहास का याद करते हुए वर्तमान चुनाव को 'पहचान का संकट' खड़ा करने वालों के खिलाफ बताया। उन्होंने NDA सरकार की उपलब्धियों पर जोर दिया और पुराने सियासी नारों को याद दिलाया।

उन्होंने कहा कि, 'जब मैं बिहार में आता हूं तो मुझे बिहार के गौरवशाली परंपरा का स्मरण होता है। बिहार की धरती शांति और ज्ञान की धरती है। यह सभी महान विभूतियां बिहार से हैं फिर भी वो कौन लोग हैं जिन्होंने बिहार के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया? यह चुनाव उन्हीं लोगों के खिलाफ है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+