लालू की बेटी मीसा भारती ने खोला राज, तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच सब कुछ ठीक नहीं

नई दिल्ली। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में सबकुछ ठीक नहीं है। लालू यादव के दोनों बेटों के बीच मनमुटाव अब खुलकर सामने आ रहा है। इशारों-इशारों में बहन मीसा भारती ने भी इस मतभेद का जिक्र किया, हालांकि बाद में वो सफाई देती रही। लालू के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के बीच जारी शीतयुद्ध की खबरों मीसा भारती ने मुहर लगा दी है।

 Yes, Tejashwi and Tej Pratap Are Fighting, Lalus Daughter Lets Slip

लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने सोमवार को बातों-बातों में इस ओर इशारा कर दिया कि तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच मनमुटाव जारी है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं के सामने कहा कि जिस तरह से हाथ की पांच अंगुलियां बराबर नहीं वैसे ही ऊंच-नीच की बातें आती रहती हैं। परिवार में थोड़ी बहुत खटपट तो चलती ही रहती है। हमारे परिवार में ही भाई-भाई में नहीं पटती।

मीसा ने कहा कि राजद तो बहुत बड़ा परिवार है, ऐसे में जो भी समस्याएं हैं उसे बैठ कर सुलझाने की जरूरत है। हालांकि मीडिया में इन बयानों के आते ही मीसा भारती ने सफाई देनी शुरू कर दी और कहा कि उनके बयानों को गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें आती रहती हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच सबकुछ ठीक है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लालू के दोनों बेटे के बीच का मतभेद खुलकर सामने आ रहा है। दोनों बेटे एक साथ मंच तक साझा नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+