VIDEO: गोद में बच्चा लेकर इलाज के लिए पहुंची घायल बंदरिया,पेशेंट टेबल पर लेट कराई मरहम-पट्टी
पटना, 08 जून: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में एक बेहद की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सासाराम जिले में एक घायल बंदरिया अपने बच्चे के साथ इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंच गई। उसके सिर पर चोट लगी थी। क्लीनिक पर डॉक्टर ने मरहम लगाया। घायल बंदरिया की गोद में उसका बच्चा भी था। वह पूरे समय बच्चे को अपने सीने से चिपकाए हुए थी। घटना रविवार की बताई जा रही है।

गोद में बच्चा लेकर इलाज के लिए पहुंची बंदरिया
सासाराम के मुहल्ला शाहजुमा में रविवार को एक बंदरिया अपने बच्चे के साथ मोहल्ले में स्थित डॉ. एसएम अहमद के निजी क्लिनिक के बाहर आकर बैठ गई। बंदरिया के सिर पर चोट लगी हुई थी। दोपहर का समय था। क्लिनिक में भीड़ नहीं थी। बंदरिया क्लीनिक के अचानक अंदर पहुंच गई और मरीज वाले टेबल पर बैठ गई। डॉक्टर ने घायल बंदरिया की मरहम-पट्टी की। इस दौरान बंदरिया अपने बच्चे को सीने से चिपकाए रही।

पूरे इलाज के दौरान बंदरिया बिल्कुल शांत रही
डॉ एसएम अहमद के मुताबिक, पहले तो वे डर गए, लेकिन जब उन्होंने बंदरिया के चेहरे के जख्म देखे तो उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यह जानवर घायल है और इलाज के लिए उनके पास आई है। डॉक्टर एसएम अहमद कहते हैं कि वह खुद हतप्रभ थे। उन्होंने बताया कि मैंने जब उसे टेटनसरोधी वैक्सीन लगाया, तो उसने आराम से लगवा लिया। उसने चेहरे की चोट पर दवा भी लगवाई। डॉक्टर अहमद ने कहा कि पूरे इलाज के दौरान बंदरिया बिल्कुल शांत रही।

इलाज कराकर चुपचाप चली गई बंदरिया
डॉ. एसएम अहमद बंदरिया की मरहम-पट्टी किए जाने के बाद वह कुछ देर उसी मेज पर लेटी रही। डॉक्टर के मुताबिक, सबसे बड़ी बात है कि क्लीनिक में दूसरे पेशेंट भी बैठे थे. लेकिन उसने किसी को डिस्टर्ब नहीं किया। इलाज के बाद आराम कर चुपचाप चली गई। अब इस घटना की चारों ओर चर्चा हो रही है कि बंदरिया खुद कैसे डॉक्टर के पास पहुंच गई। लोग उसकी समझदारी की चर्चा कर रहे हैं।
कुछ देर बिस्तर पर आराम कर लौटी बंदरिया
क्लिनिक में अपना इलाज कराने पहुंची इस घायल बंदरिया को देखने के लिए क्लिनिक के बाहर भीड़ लग गई। लोग फोन में वीडियो बनाने लगे। इन सबसे बेपरवाह बंदरिया इलाज के बाद खुद बच्चे के साथ बाहर निकलकर चली गई। बंदरिया की काफी देर तक स्थानीय लोग तलाश करते रहे, पर उसका कहीं पता नहीं चला। बंदरिया के खुद क्लीनिक पहुंचकर इलाज कराने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications